फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: ट्रांसफॉर्मर लगाते समय करंट से लाइनमैन के झुलसने पर तीन एसएसओ बर्खास्त

Tue, 15 Dec 2020 07:20 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
बर्खास्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान विभागीय लापरवाही से झुलसे संविदाकर्मी के मामले में कार्यदायी संस्था ने अपने तीन एसएसओ को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही बिजली विभाग भी संविदाकर्मी की मदद के लिए आगे आया है। अमर उजाला ने बिजली विभाग की लापरवाही और संविदाकर्मी की बेबसी का मुद्दा प्रमुखता के साथ उठाया था। संविदाकर्मी के इलाज की पूरी जिम्मेदारी के साथ ही उसकी आर्थिक मदद भी विभाग की ओर से की गई है।

विज्ञापन


अभिषेक यादव (23) पुत्र फूलचंद यादव निवासी दबदबा थाना पवई विद्युत उपकेंद्र फूलपुर पर संविदाकर्मी है। शनिवार की शाम शटडाउन लेकर जले ट्रांसफॉर्मर को उतारकर बदलने में लगा था। एसएसओ की लापरवाही से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई थी। इससे खंभे पर चढ़ा अभिषेक यादव गंभीर रूप से झुलस गया था। उसे फूलपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। अभिषेक के पिता फूलचंद यादव भी फूलपुर सबस्टेशन पर संविदाकर्मी हैं। घटना को लेकर सभी संविदा लाइनमैन में आक्रोश है। अवर अभियंता फूलपुर निखिल शेखर सिंह ने बताया कि अभिषेक के पिता फूलचंद को 40 हजार की मदद दी गई है। इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा। वहीं लापरवाही बरतने के मामले में तीनों एसएसओ आशीष, राहुल, रविंद्र को बर्खास्त कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें