फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: स्पाइसजेट की तीन उड़ानें तकनीकी कारणों से रद्द, विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग; फजीहत

Sun, 03 Aug 2025 11:35 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Emergency Landing Today: तकनीकी खराबी की वजह से चलते स्पाइसजेट की तीन उड़ानें प्रभावित हुईं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एक यात्री को सीने में दर्द के कारण एयर इंडिया एक्सप्रेस की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। अब चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर बनारस इंटरसिटी का स्टॉपेज शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विमान की इमरजेंसी लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तकनीकी कारणों के चलते स्पाइसजेट की तीन उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द की गई उड़ानों में दिल्ली से वाराणसी आने वाली फ्लाइट एसजी 8952, वाराणसी से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट एसजी 8953 और वाराणसी से अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट एसजी 718 शामिल हैं। 

विज्ञापन


दिल्ली से वाराणसी आने वाली फ्लाइट सुबह 8:00 बजे रवाना होनी थी, जो 9:40 बजे वाराणसी पहुंचती। वाराणसी से अहमदाबाद के लिए उड़ान सुबह 8:30 बजे और दिल्ली के लिए उड़ान सुबह 7:55 बजे निर्धारित थी। 

एयरपोर्ट प्रशासन ने जानकारी दी कि स्पाइसजेट की तकनीकी टीम को समस्याओं की जानकारी दी गई है और प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों या अगले दिन की बुकिंग का विकल्प दिया जा रहा है। वहीं, जो यात्री अपनी बुकिंग रद्द कराना चाहते हैं, उन्हें राशि का रिफंड भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन


फ्लाइट रद्द होने से दर्जनों यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुई हैं। एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि समस्या के शीघ्र समाधान का प्रयास जारी है। दिल्ली से वाराणसी आने की योजना बना रहे यात्री शिवम त्रिपाठी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर डीजीसीए और एयरलाइन अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि उनकी फ्लाइट पहले ही तीन बार रीशेड्यूल की जा चुकी थी। 

शारजाह से आ रहे विमान की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
शारजाह से शनिवार को वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान को अहमदाबाद में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इससे विमान दो घंटे देरी से वाराणसी पहुंचा। एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान आईएक्स 184 ने अपने निर्धारित समय दोपहर 12:20 बजे वाराणसी के लिए उड़ान भरी। 

चार बजे के करीब विमान अहमदाबाद हवाई क्षेत्र में पहुंचा, तभी विमान में सवार महिला यात्री बी. बानो को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। उनको बेचैनी और घबराहट होने लगी। इसकी जानकारी क्रू मेंबर्स ने पायलट को दी। पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट अहमदाबाद के एटीसी से संपर्क कर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति मांगी। 

एटीसी ने अनुमति देने के साथ ही अहमदाबाद में मेडिकल टीम को अलर्ट किया। लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद विमान शाम 4:30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां बीमार महिला यात्री और उसके साथ यात्रा कर रहे एक अन्य यात्री को मेडिकल टीम को सौंपा गया। शाम 5:40 बजे अहमदाबाद से विमान ने दोबारा उड़ान भरी और 7:50 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस के अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण शारजाह से वाराणसी आ रहे विमान को अहमदाबाद में लैंड कराना पड़ा। बीमार यात्री को उतारने के बाद विमान लगभग दो घंटे की देरी से वाराणसी पहुंचा। 
विज्ञापन

चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर बनारस इंटरसिटी का स्टॉपेज शुरू
गोरखपुर-बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (15103/15104) का स्टॉपेज चौरीचौरा स्टेशन पर शनिवार से शुरू हो गया। ट्रेन दो मिनट के लिए रुकी, फिर केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री कमलेश पासवान ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस चौरीचौरा स्टेशन पर शाम 4.52 बजे पहुंचकर 4.54 बजे छूटेगी। 

15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस 03 अगस्त 2025 से चौरीचौरा स्टेशन पर सुबह 10.09 बजे पहुंचकर 10.11 बजे छूटेगी। रेलवे स्टेशन पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले चौरीचौरा रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं के लिए विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्टेशन के पुराने स्वरूप को बदलकर नया रूप प्रदान किया गया है। यात्री सुविधाएं बढ़ाई गई हैं। 

इसी क्रम में बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस का चौरीचौरा स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया है। इससे स्थानीय यात्रियों समेत आस-पास की जनता को वाराणसी, मऊ, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर एवं गोरखपुर आने-जाने में बहुत सुविधा होगी जिससे इस क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास होगा। इस दौरान एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, विधायक सरवन निषाद, मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें