वाराणसी अंतरराज्यीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्करों को एसटीएफ ने शनिवार को कैंट रोडवेज से गिरफ्तार किया। कब्जे से एक किलो 250 ग्राम क्रूड ब्राउन शुगर और फोर्ड कार बरामद हुई। एसटीएफ के अनुसार बरामद ब्राउन शुगर की कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 1.25 करोड़ रुपये है। सिगरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसटीएफ वाराणसी इकाई के एएसपी विनोद कुमार सिंह के अनुसार सूचना मिली कि झारखंड से अवैध मादक पदार्थ (क्रूड ब्राउन शुगर) की बड़ी खेप लेकर कुछ लोग कैंट रोडवेज बस स्टेशन के पास आने वाले है। इस पर उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी शुरू की।