दरअसल, 30 मई की रात शिवपुर थाना के गिलट बाजार चौकी के 25 मीटर की दूरी पर लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए शराब ठेके से एक व्यक्ति द्वारा शटर उठवाकर नीचे से शराब आदि की बिक्री की जा रही थी।
पुलिसकर्मियों के सामने हो रहे इस कृत्य का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगलिक ने जांच बैठाई तो तीन पुलिसकर्मियों की संलिप्ता सामने आई। विभाग के प्रति उदासीनता, लापरवाही, स्वेच्छाचारिता बरतने के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।