फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सर्किट हाउस के पास से महिला की चेन लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने दबोचा, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Thu, 03 Jun 2021 03:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

बीते माह 25 मई को वाराणसी के सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे। बाहर तगड़ी सुरक्षा थी। इसके बाद भी बदमाशों ने वहां पर एक महिला की गले की चेन नोचकर भाग निकले थे। घटना के 9वें दिन पुलिस ने उन बदमाशों को धर दबोचा। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के सर्किट हाउस के पास बीते 25 मई की सुबह टहलने निकली महिला की गले से चेन नोच कर फरार बाइक सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया है। घटना के 9 दिन बाद वाराणसी कैंट पुलिस के हाथ सफलता लगी। बदमाशों के पास से  चेन और लूट में इस्तेमाल बाइक, असलहा और कारतूस भी बरामद हुआ।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में दस हजार इनामी प्रद्युम्न उर्फ प्रदीप निवासी लहरतारा ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बताया कि  लूट और छिनैती के लिए फुलवरिया से चोरी की बाइक भाड़े पर मंडुवाडीह थाना अंतर्गत महेशपुर निवासी आयुष उर्फ केमी दो से तीन हजार रुपये में उपलब्ध कराता था।

पुलिस ने आयुष उर्फ केमी, अमन उर्फ अमर  निवासी महेशपुर को भी गिरफ्तार किया। पुलिस को यह सफलता दर्जनों सीसीटीवी फुटेज और अन्य कई संदिग्धों को उठाकर पूछताछ के बाद मिली। कैंट पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम इन शातिर अपराधियों के पीछे लगी हुई  थी। 25 मई की सुबह अर्दली बाजार निवासी कंचन श्रीवास्तव सर्किट हाउस से गुजर रही थी, तभी बाइक सवार प्रद्युम्न और अमन ने झपट्टा मार गले से चेन नोचकर फरार हो गए थे। उस समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सर्किट हाउस के अंदर थे और बाहर पुलिसकर्मियों की तगड़ी सुरक्षा थी।

विज्ञापन

इसके बावजूद बदमाशों ने दुस्साहस कर महिला के गले से चेन नोचकर फरार हो गए थे। कैंट एसीपी अभिमन्यु मांगिलक ने बताया कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई थी। गुरुवार  सुबह नदेसर स्थित चौराहे से तीनों अपराधियों के मौजूद होने की सूचना मिली तो कैंट इंस्पेक्टर राकेश सिंह और क्राइम ब्रांच की टीम ने जाल बिछाते हुए तीनों को गिरफ्तार किया।

इनके कब्जे से लूट में इस्तेमाल चोरी की बाइक, सोने की चेन और असलहा भी बरामद हुआ। शातिर अपराधी प्रद्युम्न पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। लूट, छिनैती और चोरी मामले में पूर्व में भी वह कई बार जेल जा चुका है। इनके गिरोह का सरगना आर्यन गुप्ता उर्फ छग्गू है, जिसके ऊपर लूट, चोरी, छिनैती के दर्जन भर मुकदमे है।  इस समय छग्गू जेल में है।
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा 10 हजार का इनामी 

वाराणसी के भेलूपुर थानांतर्गत दुर्गाकुंड इलाके के प्रेम नगर तिराहे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे 10 हजार के इनामी बदमाश अरविंद यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मिर्जापुर जिले के जमालपुर ब्लॉक के बियरही गांव निवासी 22 वर्षीय अरविंद पर भेलूपुर थाने में कई संगीन मामले दर्ज हैं। कई दिनों से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर इसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें