फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं से भरा ऑटो पलटा, पिता-पुत्र समेत तीन की मौत

Thu, 06 Apr 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र जिले के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मऊ गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम साढ़े बजे के करीब श्रद्धालुओं से भरा एक आटो पलट गया। हादसे मे पिता पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं कई लोग घायल हो गए है ।
विज्ञापन


श्रद्धालु अमिला देवी मंदिर से पूजन अर्चन कर लौट रहे थे ।
 बृहस्पतिवार की शाम अमिला देवी मंदिर से श्रद्धालुओं को लेकर लौट रहा एक आटो मऊ गांव के पास अनियंत्रित हो कर पलट गया। यात्रियों की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों को बाहर निकाला।

दुघर्टना में राबर्टसगंज कोतवाली क्षेत्र के बबुरी गांव निवासी श्याम सुंदर  (55) उसके बेटे राममूरत (30), सुभाव निवासी फूलेंद (40)  की मौके पर ही मौत हो गई । इनके अलावा बबुरी निवासी राममूरत  (40) सरोज, (14), बलवंत (40),  विनोद (10), चंदावती (38), बृजेश(15), अमरावती (50)  किरण (38)  पवन (39) घायल हो गए है।
विज्ञापन


सदर एसडीएम विशाल यादव सीओ के राम समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंच गए है । डॉक्टरों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है । 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें