फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में एक क्विंटल मांस के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2017 05:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
- फोटो : arrest
विज्ञापन

विज्ञापन
आजमगढ़ में पुलिस ने शुक्रवार की सुबह शहाबुद्दीनपुर गांव में एक व्यक्ति के घर छापेमारी कर एक क्विटंल मांस के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो चापड़  और एक तराजू भी बरामद हुआ। पुलिस मांस का सेंपल लेकर उसे जांच के लिए भेजवा दी।

तीनों तस्करों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया।  सीओ सगड़ी सुधाकर सिंह के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों में एजाज उर्फ पप्पू पुत्र नियाज बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर, मोहसिन पुत्र बढ़कू और उसका बेटा सरफराज बिलरियागंज कस्बा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


यह तीनों लोग शुक्रवार की सुबह एजाज के घर पर पशु काटकर उसका मांस सप्लाई करने के लिए पैक कर रहे थे। तभी मुखबिर के जरिए सूचना मिलने पर एसओ बिलरियागंज ने छापेमारी कर इन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इनके कब्जे से एक क्विटंल मांस, दो चापड़ और एक तराजू बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि मांस का सेंपल जांच के लिए भेजवा दिया गया है। आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धारा में केस दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें