फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर और चंदौली में दीवारें गिरने से दो बच्चियों सहित तीन लोगों की मौत

Sat, 04 Aug 2018 11:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर/चंदौली
विज्ञापन
बारिश के चलते गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्वांचल में लगातार बारिश के चलते दीवार गिरने की दो घटनाओं में शनिवार को दो बच्चियों सहित तीन की मौत हो गई। मिर्जापुर के गजिया टोला और चंदौली के बहेरी गांव में घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


मिर्जापुर के विंध्याचल थानाक्षेत्र के गजिला टोला मोहल्ले में राजकुमार गुप्ता कच्चे मकान में परिवार के साथ रहता है। उसके पड़ोस में धर्मेंद्र गुप्ता परिवार के साथ रहता है। शनिवार की शाम दोनों के परिवार के लोग गंगा का जलस्तर देखने गए थी। घर में राजकुमार की तीन वर्षीय बेटी नन्हू तथा धर्मेंद्र गुप्ता की आठ वर्षीय पुत्री स्मृति थीं।

दोनों खेल रही थीं। इसी दौरान कच्चे मकान की एक दीवार गिर गई। इससे दोनों बच्चियां मलबे में दब गईं। सूचना पर सीओ नगर संजय सिंह विंध्याचल पुलिस के साथ पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से बच्चियों को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भेजवाया गया। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


वहीं चंदौली में धीना थाना क्षेत्र के बहेरी गांव में ऋषि खरवार (34) भोर में चार बजे पशुओं को चारा डालने जा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी के घर की ईंट की दीवार गिर पड़ी। मलबे में दबकर ऋषि घायल हो गया। परिजनों ने उसे बाहर निकाला और अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें