फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जौनपुर में खूनी संघर्ष, दो सगे भाइयों समेत तीन की हत्या, एसओ समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Mon, 24 Aug 2020 12:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
घायल इंदू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव में रविवार को पट्टे की जमीन पर कब्जे को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों समेत तीन की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। दोनों पक्षों के 17 लोग घायल हुए हैं। हालत गंभीर होने पर पांच को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। गांव में तनाव को देखते हुए एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स तैनात की गई है।

विज्ञापन


फिरोजपुर गांव निवासी रामचंद्र पासवान और रामखेलावन पासवान के नाम कृषि भूमि का पट्टा हुआ था। पट्टे की करीब तीन बिस्वा भूमि पर कब्जे को लेकर दोनों में वर्षों से विवाद चला आ रहा है। हाईकोर्ट के आदेश पर 17 अगस्त को तहसील प्रशासन की टीम ने विवादित भूमि से रामखेलावन का कब्जा हटवा दिया था। रविवार दोपहर बाद तीन बजे रामचंद्र और उसके परिवार के लोग उस भूमि पर दीवार बनवा रहे थे।

इसका दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया। इसको लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष ने हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चलने लगे। एक पक्ष से रामचंद्र (55), बैजनाथ (50), अर्जुन (20), मुकेश (21), राजेश (39), भीम (22), भाना (55), विंदेश (23) और इंद्रेश (14) घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से रामखेलावन (55), रामअशीष (25), जगरनाथ (26), रवींद्र (29), राकेश (30), रामजीत (23), केशव (50), अंता (48), पुट्टल (43), इंदू (23), रागिनी (17) को चोटें आईं। सभी को खुटहन सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन


यहां डॉक्टरों ने रामचंद्र और उनके भाई बैजनाथ को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर देखकर अर्जुन, भाना, राजेश, राम खेलावन, इंदू और राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला पहुंचने पर राम खेलावन की भी मौत हो गई। घटना के बाद एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ जितेंद्र दुबे कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।


 

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला

एसपी ने खुटहन के प्रभारी निरीक्षक (एसओ) समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। देर शाम घटनास्थल का आईजी के निरीक्षण करने के बाद एसपी ने यह कार्रवाई की। 

एसपी अशोक कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा, हलका दरोगा द्वारिका प्रसाद यादव, कोबरा मोबाइल के आरक्षी त्रिगुण और दीपक कुमार की शिथिलता और समय से कार्रवाई न करने की बात सामने आई है। चारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल खुटहन में किसी अन्य की तैनाती नहीं की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें