फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में तीन लोगों की मौत : मालगाड़ी की चपेट में आया सिपाही, हादसे में मजदूर ने तोड़ा दम; ट्रेन से कटा युवक

Wed, 30 Oct 2024 11:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News : वाराणसी में विभिन्न हादसो में तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दूसरी तरफ, घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अरविंद कुमार मिश्रा और अर्जुन कुमार की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपदान मेले में ड्यूटी पर आए जीआरपी में तैनात सिपाही की बुधवार को कर्वी स्टेशन के आउटर पर मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सिपाही कान में लीड लगाए था। इससे दूसरे छोर से आ रही ट्रेन की आवाज नहीं सुन सका।

विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी अजय भदौरिया ने बताया कि एटा जिले के अलीगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बिल्सड़, थाना राजा का रामपुर निवासी सिपाही विकास कुमार पांडेय (47) वाराणसी में तैनात थे। सोमवार को चित्रकूट दीपदान मेले में ड्यूटी पर आए थे। बीती रात कर्वी स्टेशन के मानिकपुर की तरफ आउटर पर टहल रहे थे। तभी मानिकपुर की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने मौत हो गई।

जानकारी होने पर जीआरपी ने परिजनों को सूचना दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर मौजूद कुछ यात्रियों व स्थानीय लोगों ने बताया कि सिपाही के कान में लीड लगी थी। टहलते हुए पटरी के बेहद करीब आ गया था। इसी बीच एक ट्रेन को आता देख कुछ लोगों ने चिल्लाकर हटने के लिए कहा, लेकिन लगा कि सुनाई ही नहीं दिया। उसे ट्रेन की भी आवाज नहीं सुनाई दी। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


सिपाही विकास के तीन पुत्र ऋतिक, वंशगोपाल, भविष्य पांडेय हैं। दो भाइयों में सबसे बड़े थे। इस घटना से सिपाही के घर में दिवाली की खुशियां गम में बदल गईं। बेटों ने बताया कि दिवाली में घर की सजावट और पटाखे के लिए पापा ने पैसे दिए थे। काफी सामान खरीद भी लिया था, लेकिन हमें यह पता नहीं था कि ड्यूटी पर जा रहे पापा फिर कभी नहीं लौटेंगे। घटना की जानकारी होने पर एसपी अरुण कुमार सिंह, अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ राजकमल व कोतवाल उपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।

बाइक के धक्के से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया चक्काजाम
जंसा थाने के नरैचा गांव के सामने रामलीला मैदान के पास बुधवार रात बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर गंगापुर-अकेलवा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया। देर रात आसपास के थानों की फोर्स परिजनों को समझाने में जुटी रही। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। संजोई गांव निवासी बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। एक युवक मौके से फरार हो गया।

नरैचा गांव निवासी अरविंद कुमार मिश्रा उर्फ चुन्नू (42) एक फैक्ट्री में काम कर अकेलवा की तरफ से अपने घर लौट रहे थे। नरैचा गांव के सामने रामलीला मैदान के पास गंगापुर की तरफ से तेज रफ्तार एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने अरविंद कुमार मिश्रा को धक्का मार दिया। घायल अरविंद को लोगों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 



आक्रोशित परिजनों ने चुन्नू के शव को गंगापुर मार्ग पर रखकर चक्का जाम कर दिया। मुआवजे के रूप में 20 लाख रुपये, दो पुत्री की शादी के खर्च की मांग करने लगे। जंसा पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। परिजन उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे।

एहतियातन राजातालाब, जंसा, मिर्जामुराद, लोहता पुलिस फोर्स मौके पर बुला ली गई है। पत्नी संगीता का रो-रो कर बुरा हाल है। तीन भाइयों में बड़े चुन्नू की दो बेटियां है। परिजनों के करुण क्रंदन से माहौल गमगीन रहा। परिजनों ने कहा कि घर में त्योहार की तैयारी हो रही थी। अचानक मातम फैल गया।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत, भाई बाल-बाल बचा
शिवपुर रेलवे फाटक के समीप बुधवार की रात बाइक सवार सफाई कर्मी की अकालतख्त एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं, पीछे बैठे बड़े भाई ने कूदकर अपनी जान बचाई। वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

थाने क्षेत्र के भरलाई निवासी अर्जुन कुमार (28) सफाई कर्मी था। रात नौ बजे लगभग वह अपनी बाइक पर पीछे बड़े भाई सुशील को बैठाकर तरना से घर लौट रहा था। फाटक पर पहुंचा था कि कैंट की ओर से आ रही अकालतख्त एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। वह ट्रैक पर गिर गया। वहीं, सुशील दूसरी ओर कूद गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। अर्जुन के एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी फूलमती का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें