फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र और मिर्जापुर में बिजली गिरने से चार की मौत, चार लोग झुलस

Mon, 06 Jul 2020 09:12 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
आसमान से कड़की बिजली। - फोटो : neeraj
विज्ञापन
मिर्जापुर मंडल में सोमवार को बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और चार लोग झुलस गए। सोनभद्र के म्योरपुर विकास खंड के रजनी टोला गांव के जंगली इलाके में सोमवार देर शाम बिजली गिरने से राम नारायण, हरदेव और राजकुमार की मौत गई। इसके अलावा राजेश, रामसुभग तथा धर्मवीर गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि एसडीएम दुद्धी को मौके पर जा कर घटना की पूरी रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उधर, मिर्जापुर जिले के नौगवां सरदारपुर गांव में खेत में धान रोपाई करते समय बिजली गिरने से किसान  घनश्याम (30) की मौत हो गई। बसकुड़िया गांव में उषा देवी (30) हैंडपंप पर पानी भरते से बिजली की चपेट में आने से अचेत हो गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें