पूर्वांचल में बिजली की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। आजमगढ़ जिले में दो और सोनभद्र में एक की मौत हुई है।
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा देवारा इस्माइलपुर निवासी प्रमोद यादव(25) पुत्र स्व. हरीशचंन्द्र यादव और भीमा यादव(55) पुत्र स्वामीनाथ यादव सिवान में भैंस चरा रहे थे। अचानक तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दिन में दोपहर दो बजे रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अचलनगर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बिजली की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
सोनभद्र जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के गोहड़ा गांव में बिजली की चपेट में आने से एक की व्यक्ति मंगलवार को मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि हृदय नारायण(40) पुत्र शिव प्रसाद निवासी गोहड़ा की मौत हो गई।
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हृदय नारायण घर से जंगल में लकड़ी लेने जा रहे थे। इस बिजली गिरने से उसकी चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।