फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्प ने बच्चे को डसा, चोट कहां लगी यह बताने गया तो बच्ची को भी काटा, मौत

Wed, 15 Jul 2020 10:15 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

  •  मछलीशहर के तिलौरा गांव में एक ही परिवार में दो मासूमों की हुई मौत
  • सुजानगंज में जफराबाद में युवक की गई जान
विज्ञापन
तिलोरा गांव में सर्पदंश से दो बच्चों की मौत के बाद मृतकों के घर पर जुटे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में मंगलवार रात सर्पदंश से छह वर्षीय बालिका, उसके फुफेरे भाई समेत चार लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार के अलावा झाड़-फूंक भी कराया, लेकिन बच्चे बचाए नहीं जा सके।

विज्ञापन


मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के तिलौरा गांव निवासी दीपक सरोज की पुत्री हंसिका उर्फ अनामिका (6) मंगलवार देर शाम अपने फुफेरे भाई जिगर उर्फ अभिषेक (5) पुत्र कंचन सरोज निवासी गलहाईया थाना ज्ञानपुर जिला संतरविदासनगर के साथ खेल रही थी।

खेलते हुए दोनों उपला रखने वाले कमरे में पहुंच गए। वहां सांप ने जिगर को डंस लिया। खून निकलने पर घर वालों ने चोट लगने की बात समझ हल्दी लगाकर कपड़ा बांध दिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ी घर वाले हंसिका से चोट का कारण पूछने लगे। हंसिका सभी को उसी स्थान पर ले गई और घटनास्थल पर पैर रखकर बताने लगी, कि तभी सांप ने उसे भी डंस लिया। 

आनन-फानन में दोनों को उपचार के लिए जौनपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। घरवाले झाड़-फूंक के लिए गाजीपुर के अमवा की सती माई भी ले गए, मगर दोनों को बचाया नहीं जा सका।
विज्ञापन

मासूम बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।सुजानगंज क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी विकास उमर (15) को मंगलवार रात सांप ने डंस लिया। उसे पहले सीएचसी सुजानगंज फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

परिवार में उसकी मां रीता देवी, पिता अशोक उमर और दो भाई आकाश उमर और शनि उमर हैं। विकास ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।  वहीं जफराबाद क्षेत्र के सादात मसौड़ा (कजगांव) गांव निवासी सिकंदर गौतम (28) मंगलवार की देर रात घर में ही जहरीले जंतु ने काट लिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला जंतु सांप था, जो उसके बाद से कहीं चला गया। जफराबाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें