संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। समर कैरम लीग प्रतियोगिता के 15वें दिन मिश्रित युगल मुकाबले में अशोक सिंह व रिषिता केशरी, रितंभरा व गौरव गुप्ता और अंजलि केशरी व प्रियांशु यादव की जोड़ियां अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में पहुंच गईं।
रविवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित चंद्रा त्रिपाठी खेल कक्ष में अशोक सिंह व रिषिता केशरी की जोड़ी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मंतशा इकबाल व श्रीप्रसाद सोनी की जोड़ी को 23-15, 7-15 और 17-15 से हराया। रितंभरा व गौरव गुप्ता की जोड़ी ने दीपाली यादव और वैभव नारायण सिंह की जोड़ी को 25-15, 25-5 से और अंजलि केशरी व प्रियांशु यादव ने कामना गुप्ता व अभिषेक विश्वकर्मा की जोड़ी को 21-20, 25-10 से पराजित पूरे अंक हासिल किए।