फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसाः पिकअप और ऑटो की भिड़ंत में तीन की मौत, दो घायल

Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के आजमगढ़ जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई तो वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए। जहानागंज थाना क्षेत्र के इटौरा-मेहनाजपुर मार्ग स्थित करनपुर में शुक्रवार तड़के तीन बजे ऑटो और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। ऑटो में सवार लोग पूर्वांचल के प्रसिद्ध गोविंद साहब मेले से लौट रहे थे।
विज्ञापन


इस हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान कमलादेवी (60) पत्नी स्व. रामवृक्ष राजभर, श्रवण राजभर (36) पुत्र संतू राजभर, राजा राजभर (15) पुत्र बरखू राजभर के रूप में हुई है।

इसके अलावा घायल रमाशंकर (38) पुत्र संतु राजभर को जिला अस्पताल, घायल लखंदर (30) पुत्र रामानंदन को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी खरिहानी के भीखूपट्टी के निवासी हैं। ऑटो में कुल आठ लोग सवार थे, जिसमें तीन लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया है। हादसे की खबर के बाद मृतकों के  गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें