फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जिन पर अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी उन्हीं के दफ्तर के बाहर 300 ठेले वालों ने किया कब्जा

Sat, 29 Jun 2024 10:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: शहर के प्रमुख स्थानों पर अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्याओं से जूझना पड़ता है। इस कारण कई चौराहें पर भी यातायात जाम रहता है। इसी बीच नगर निगम की बात की जाए तो इसके कार्यालय के आसपास भी कई ठेले-खोमचे वाले दिन-रात खड़े रहते हैं। यहां भी पब्लिक को जाम की दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के सामने कुछ इस तरह होता है अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर भर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने वाले नगर निगम के कार्यालय के आसपास खुद ही अतिक्रमण है। सिगरा पेट्रोल पंप के बगल से नगर निगम कार्यालय जाने वाले रास्ते में सुबह से ही करीब 300 ठेले-खोमचे सज जाते हैं। 

विज्ञापन


दोपहर (लंच के समय) में बाटी-चोखा, छोले-कुलचे, इडली-सांभर, मसाला-डोसा खाने वालों की लाइन लग जाती है। इससे सड़क पर जाम लग जाता है। शाम चार से रात दस तक शहीद उद्यान के आसपास स्ट्रीट फूड की दुकानें लगती हैं। इसके अलावा जगह-जगह टेंपो भी खड़े रहते हैं। इससे जाम की स्थिति बनी रहती है। 

इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इससे बेखबर हैं। लोगों का कहना है कि जिन पर पूरे शहर की जिम्मेदारी है, वह खुद अतिक्रमण से त्रस्त हैं।
विज्ञापन


बोले अधिकारी
नगर निगम की ओर से लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। इसकी सूचना और फोटो संबंधित थाने को दी जाती है। शासनादेश के अनुसार अतिक्रमण हटवाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न होने देने की जिम्मेदारी संबंधित थाने की पुलिस की है। - कर्नल संदीप शर्मा, प्रवर्तन प्रभारी, नगर निगम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें