शहरी और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई। शाम 6:30 बजे से कटी बिजली कई इलाकों में एक घंटे बाद बहाल हुई। तेज हवा चलने के बाद कुछ इलाकों में बिजली निगम ने एहतियातन आपूर्ति बंद कर दी, तो कुछ जगहों पर तारों से चिंगारी निकलने, तार टूटने और ट्रिपिंग की वजह से बिजली गुल हो गई। सोमवार की शाम करीब 7 बजे वरुणापार इलाके में बारिश तेज रही और पांडेयपुर, सिकरौल, अर्दली बाजार, मीरापुर बसही आदि जगहों पर बिजली की आवाजाही बनी रही। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया चांदपुर, कलेक्टरी फार्म, बरबसपुर, महेशपुर, लोहता, लहरतारा, भिटारी के साथ ही नदेसर, घौसाबाद, चौकाघाट, अंधरापुल में तेज हवा और बारिश के चलते बिजली ठप रही।