फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच में दो करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2026 06:14 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: दो करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी कमीशन पर लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक, एटीएम और ओटीपी हासिल करते थे तथा उन्हीं खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम का लेन-देन करते थे।
विज्ञापन
पुलिस ने तीन साइबर ठगों को दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में दो करोड़ से अधिक की ठगी में बैंक खातों का संचालन करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का साइबर सेल व रामनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया। पुलिस ने रोहित मौर्या (20), महाराष्ट्र के पालघर निवासी धीरेंद्र लाल बहादुर पाल (24) और बिहार के शेखपुरा निवासी सोनू कुमार उर्फ भोली (30) को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि गिरोह दो करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी में इस्तेमाल किए गए बैंक खातों का संचालन कर रहा था। 

विज्ञापन


आरोपी कमीशन पर बैंक खाते खुलवाते थे। उनके पास से चार मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और 24,880 रुपये मिले। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि 13 जुलाई को एक संदिग्ध बैंक खाते से साइबर ठगी की रकम निकालने की सूचना मिली थी। 

जांच के दौरान साइबर शिकायत ट्रेसेबिलिटी रिपोर्ट, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का विश्लेषण किया गया। साक्ष्य मिलने पर उपनिरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर 19 जुलाई की रात लंका मैदान से तीनों को गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि खाताधारकों से पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और ओटीपी हासिल कर लेते थे। साइबर ठगी से मिली रकम इन्हीं खातों में मंगाई जाती थी और फिर एटीएम व यूपीआई से निकालकर दूसरे खातों में भेज दी जाती थी। 

गिरोह अलग-अलग राज्यों के बैंक खातों का इस्तेमाल करता था, ताकि पुलिस आसानी से उन तक न पहुंच सके। रोहित के पास से एक मोबाइल और 110 रुपये, धीरेंद्र के पास से एक मोबाइल और 320 रुपये और सोनू के कब्जे से दो मोबाइल फोन, बैंक ऑफ महाराष्ट्र का एक एटीएम कार्ड और 24,450 रुपये मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें