फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में एक साथ गायब तीनों चचेरे भाइयों के शव मिले, गले पर चोट के निशान देख परिजन बोले- हुई है हत्या

Wed, 02 Dec 2020 07:42 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
लापता चचेरे भाइयों को ढूंढती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में लापता तीनों चचेरे भाइयों के शव बंधी में उतराते हुए मिलने से हड़कंप मच गया। तीनों भाई मंगलवार शाम को बेर खान के लिए जंगल की तरफ गए थे, तभी से वह वापस नहीं लौटे थे।

विज्ञापन


परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। देर शाम तक काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चे नहीं मिले तो उन्होंने फिर से दूसरे दिन तलाश शुरू की। आज उन्होंने पुलिस को भी इसकी सूचना। सूचना के बाद पुलिस और परिजनों ने बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी।


मिर्जापुर जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के बामी गांव निवासी कक्षा आठ के छात्र शशांक तिवारी(15) पुत्र राकेश तिवारी, सुधांशु(15) पुत्र राजेश तिवारी, हरिओम(15) पुत्र मुन्ना तिवारी मंगलवार की दोपहर एक साथ धसड़ा के जंगल में बेर खाने गए थे, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उनके घर वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई और वे जंगल में ढूंढने निकले। देर रात पता न चलने पर परिजन घर लौट आए। सुबह होने पर परिजनों ने खोजबीन करने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। परिजनों ने थानाध्यक्ष हरिश्चंद्र सरोज, चौकी इंचार्ज लहंगपुर के साथ धसड़ा जंगल जाकर बच्चों की खोजबीन की।

दोपहर बाद तीनों के कपड़े लेहड़िया जंगल की बंधी के भीटे पर मिला। परिजनों ने पुलिस की मदद से बंधी में खोजबीन की तो तीनों का शव बरामद हुआ। बच्चों के गले में चोट का निशान देखकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें