फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: काशी के तीन शतरंज कोच बने फिडे ट्रेनर, संख्या बढ़कर हुई आठ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीन शतरंज प्रशिक्षकों ने फिडे ट्रेनर सेमिनार में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ वाराणसी में फिडे ट्रेनर सिस्टम से जुड़े प्रशिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर आठ हो गई है। डॉ. दिनेश कुमार पांडेय को फिडे इंस्ट्रक्टर, जबकि डी.पी. त्रिपाठी और हरदेव सहाय को नेशनल इंस्ट्रक्टर के लिए प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन

यह उपलब्धि काशी के शतरंज कोच ने लखनऊ में 4 से 6 सितंबर तक तीन दिवसीय सेमिनार में हासिल की। इसका परिणाम 22 सितंबर को घोषित किया गया। प्रशिक्षण शिविर में देश के अलग-अलग राज्यों के शतरंज कोचों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण सत्रों में अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स विशाल सरीन और दिनेश कुमार शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। सेमिनार के अंत में प्रशिक्षकों का मूल्यांकन और लिखित परीक्षा ली गई। फिडे ट्रेनर्स आयोग ने इसी आधार पर परिणाम जारी किए। वाराणसी चेस एसोसिएशन के महासचिव तुषार सारस्वत ने इसे शहर के लिए विशेष उपलब्धि बताया। कहा कि डॉ. दिनेश कुमार पांडेय लंबे समय से उत्तर प्रदेश और देश के उभरते शतरंज खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। अनुभवी प्रशिक्षक डीपी त्रिपाठी और युवा खिलाड़ियों के प्रशिक्षक हरदेव सहाय को नेशनल इंस्ट्रक्टर के लिए चयनित किया गया। इससे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें