फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: राष्ट्रीय सर्वे रैंकिंग में काशी विद्यापीठ का बेहतर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
काशी विद्यापीठ ने एक पत्रिका की ओर से कराई गई राष्ट्रीय सर्वे रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन किया। विवि के अलग-अलग संकायों के आधार पर भी विद्यापीठ ने अच्छा प्रदर्शन करने वाले संस्थानों की श्रेणी में नाम दर्ज कराया है। विवि ने सर्वश्रेष्ठ कॉलेज, कम फीस, बेस्ट वैल्यू फॉर मनी और न्यू एंट्रेंस जैसी कई प्रमुख श्रेणियों में एक साथ परचम लहराया। सर्वे में कला, विज्ञान, वाणिज्य, विधि, पत्रकारिता एवं जनसंचार, बीसीए और समाज कार्य संकायों ने देश के अग्रणी संस्थानों में जगह बनाई। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि विधि एवं बीसीए पाठ्यक्रमों को शीर्ष 10 बेस्ट वैल्यू फॉर मनी सूची में जगह मिली, जबकि समाज कार्य संकाय ने पहली बार देश के शीर्ष 25 उत्कृष्ट संस्थानों में प्रवेश कर न्यू एंट्रेंस श्रेणी में विशेष उपलब्धि पाई। इस सफलता पर कुलपति के साथ ही वित्त अधिकारी हरि शंकर मिश्रा, कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें