फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बरसठी, मड़ियाहूं में हुई लूट की घटना में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बीत दिनों बरसठी, मड़ियाहूं और नेवढि़या में हुई लूट की घटनाओं का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों अरविंद राजभर, राजन राजभर और विकास राजभर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। उनके पास से 8.46 लाख रुपये नकद, दो तमंचा, दो कारतूस, मोबाइल फोन व चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि बीते 31 जुलाई को नेवढि़या थाना क्षेत्र के सीतमसराय स्थित वक्रांगी केंद्र संचालक से लूट की घटना हुई थी। इसमें बाइक सवार तीन लोगों पीड़ित के बैग में रखे 927000 रुपये, एक मोबाइल फोन, चेक बुक व एटीएम कार्ड आदि लूटकर भाग गए थे। इस घटना के बाद एएसपी ग्रामीण आतिश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। इस बीच पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को होरैय्या गेट के समीप पुलिया के पास से सुबह करीब 4.45 बजे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान तीनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। बाइक फिसलने से आरोपियों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से लूट के कुल 846000 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन, लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक, दो तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में अरविंद राजभर मड़ियाहूं का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत जिले के अलग-अलग थानों में कुल 6 मुकदमे दर्ज हैं। दूसरा आरोपी राजन राजभर हरसोस थाना जंसा वाराणसी का रहने वाला है। उसके खिलाफ वाराणसी के तीन व जौनपुर के छह थानों में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट समेत कुल 9 मुकदमे दर्ज हैं। तीसफा आरोपी विकास राजभर जलालपुर जौनपुर का निवासी है। उसके खिलाफ जिले के दो थानों में आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें