फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल से हुई पौने तीन करोड़ रुपये की वसूली, जानिए क्यों हुई कार्रवाई

Thu, 28 Apr 2022 09:58 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

चंदौली से सपा के पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल वाराणसी तहसील प्रशासन ने पौने तीन करोड़ रुपये की वसूली की।
विज्ञापन
पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज स्थित जेएचवी शुगर मिल से जुड़े किसानों के 17 करोड़ से ज्यादा के बकाए पर वाराणसी तहसील प्रशासन ने पूर्व सांसद जवाहर जायसवाल से पौने तीन करोड़ रुपये की वसूली की। वाराणसी सदर तहसील की ओर से दो करोड़ 79 लाख 79 हजार 323 रुपये की वसूली कर उसे गन्ना किसानों को हस्तांतरित कराया गया।

विज्ञापन


दरअसल, गन्ना आयुक्त की ओर से किसानों के बाकीदार छोटा लालपुर निवासी जवाहर जायसवाल और उसके बेटे गौरव जायसवाल के खिलाफ 17 करोड़ रुपये की वसूली प्रमाण पत्र जारी हुई थी। आदेश के क्रम में इसकी वसूली वाराणसी के तहसील सदर को सौंपी गई है।

पिछले दिनों टीम ने जवाहर के जेएचवी मॉल और होटल रमाडा से वसूली की चेतावनी दी थी। उपजिलाधिकारी सदर नंद किशोर कलाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश गन्ना किसानों के बाकीदार से नियमानुसार वसूली की कार्यवाही प्रारंभ कर उनसे 2,79,79,323 रुपये की वसूली कराते हुए धनराशि गन्ना किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित कराया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गन्ना किसानों के शेष बकायों के भुगतान के लिए बकायेदार जवाहर जायसवाल एवं गौरव जायसवाल से वसूली की कार्यवाही त्वरित गति से यथाशीघ्र कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें