फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद की रंजिश में फंसाने के लिए संकटमोचन मंदिर में भेजी थी धमकी भरी चिट्ठी

Fri, 07 Dec 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
संकट मोचन मंदिर - फोटो : self
विज्ञापन
वाराणसी के संकटमोचन मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी भरी चिट्ठी जमीन विवाद की रंजिश में भेजी गई थी। चिट्ठी में जिस जमादार मियां और अशोक यादव का जिक्र है, वे बिहार के मधुबनी जिले के रहने वाले दो दोस्त हैं।
विज्ञापन


दोनों से मधुबनी में पूछताछ में सामने आया कि उनके गांव के एक बुजुर्ग से जमादार और अशोक का जमीन संबंधी विवाद चल रहा है। उस बुजुर्ग के रिश्तेदार देवरिया जिले में रहने के कारण वे संकटमोचन मंदिर से भलीभांति वाकिफ है और उसके बेटे बड़ोदरा और अहमदाबाद में रहते हैं।

आशंका है कि उसी बुजुर्ग के बेटों ने जमादार और अशोक को फंसाने के लिए धमकी भरी चिट्ठी भेजी थी। पुलिस के अनुसार, जमादार और अशोक के आपराधिक इतिहास की जानकारी भी मधुबनी पुलिस से नहीं मिली है।
विज्ञापन


संकटमोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र को साधारण डाक से तीन दिसंबर की शाम एक चिट्ठी मिली थी। चिट्ठी में जमादार मियां और अशोक यादव के नाम के साथ ही एक मोबाइल नंबर लिखा था। साथ ही, लिखा था कि हमने इससे पहले संकटमोचन मंदिर में धमाका किया था और इस बार उससे भी बड़ा धमाका करेंगे।
विज्ञापन

दोनों की कर ली गई तस्दीक

UP Police
प्रकरण की तफ्तीश पुलिस और क्राइम ब्रांच के साथ ही एटीएस ने शुरू की। चिट्ठी में लिखे मोबाइल नंबर को तस्दीक कर पुलिस की दो टीमें बिहार रवाना की गईं। पुलिस के अनुसार, जमादार व अशोक दोनों दोस्त हैं और दोनों की आसपास दुकान है।

इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि जमादार और अशोक की तस्दीक कर ली गई है। फिलहाल यही समझ में आया है कि जमीन विवाद की रंजिश में फंसाने के लिए दोनों का नाम लिख कर धमकी भरी चिट्ठी भेजी गई थी। तफ्तीश जारी है और सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें