फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस पर इस साल की थीम है शांत रहो, समझदार रहो और दयालु रहो

विज्ञापन
विज्ञापन
उदासियों की वजह है जिंदगी में बहुत, लेकिन बेवजह मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है...। खुशी अगर चेहरे पर है तो खूबसूरती खुद ब खुद बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस का उद्देश्य भी है हर चेहरे पर मुस्कान लाना। इस साल की थीम है शांत रहो, समझदार रहो और दयालु रहो। हर संभव स्थिति में धैर्य रखना और शांत रहना ही खुशी और संतुष्टि की कुंजी है। मुश्किल परिस्थितियों में भी बुद्धिमान बने रहने और समझदारी भरे कदम उठाने से सफलता मिलती है।
विज्ञापन

हास्य कवि दमदार बनारसी ने बताया कि सात वार, नौ त्योहार की नगरी काशी में उल्लास और उमंग तो हर समय रहता है। खासकर जब त्योहारों का मौका होता है तो हास्य की गंगा भी बहती है। होली पर काशी में होने वाले हास्य महोत्सव का तो अंदाज सबसे निराला है। खुशियां बांटने से ही बढ़ती है और दुख बांटने से कम होता है। हर साल 20 मार्च को अंतरराष्ट्रीय खुशी दिवस मनाया जाता है। बतौर हास्य कवि हमारा प्रयास रहता है कि हर चेहरे पर हमेशा मुस्कान खिली रहे। इस दिन को मनाने का उद्देश्य जीवन के दृष्टिकोण को बदलना है। यह समझना महत्वपूर्ण है कि जीवन में न केवल आर्थिक विकास आवश्यक है बल्कि खुशी बढ़ाना भी जरूरी है।
मनोविज्ञानी डॉ. रोहिणी सिंह ने बताया कि मुस्कुराने से जहां दिल की धड़कन सामान्य रहती है। वहीं, ज्यादा हंसने वाला व्यक्ति अपनी उम्र तकरीबन छह साल बढ़ा सकता है। शोध से पता चला है कि हंसना शरीर के लिए सबसे अच्छी दवाई और कसरत है। तनाव को कम करने में मुस्कुराना या हंसना एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। मुस्कुराने से शरीर में एंडोर्फि न हार्मोन रिलीज होता है, जो तनाव को कम करने के साथ-साथ आपके मूड को भी रिलैक्स करता है। दर्द को कम करने में हंसना-मुस्कुराना काफ ी फायदेमंद है। यह खुशी का अनुभव कराने वाले हार्मोन को बढ़ाता है, जिससे सकारात्मक सोच बढ़ती है और दर्द कम होता है। हंसी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें