फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू : इस बार 90 फीसदी प्लेसमेंट का दावा, पहली बार 35 स्टार्टअप को भी बुलावा

विज्ञापन
विज्ञापन
डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा ने कहा - 1506 में से 1350 छात्रों के सेलेक्शन की तैयारी
विज्ञापन

पिछले बार आईआईटी रुड़की से पिछड़े थे, आज रात से शुरू हुआ प्लेसमेंट
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में रविवार आधी रात कैंपस प्लेसमेंट शुरू हुआ। प्रोफाइल बेस्ड सलेक्टेड विद्यार्थियों का टेस्ट और इंटरव्यू हुआ। आज शाम 4 बजे तक फाइनल रिजल्ट और पैकेज की जानकारी मिलेगी। प्लेसमेंट के लिए 1506 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दावा है कि इस बार 90 प्रतिशत से ज्यादा यानी कि 1350 से ज्यादा नौकरियां दिलाई जाएंगी। पिछले साल 1144 को नौकरी मिली थी। सबसे ज्यादा पैकेज 1 लाख 68 हजार रुपये का था।
प्लेसमेंट के प्रतिभागी 1500 टेक्नो सेवियों को संस्थान के डायरेक्टर प्रो. अमित पात्रा ने संबोधित किया। कहा कि इस बार प्लेसमेंट के मामले में आईआईटी बीएचयू पहले नंबर पर होगा। पिछले साल दूसरा स्थान आया था। इस बार 90 फीसदी या इससे ज्यादा छात्रों को सफलता मिलेगी। डायरेक्टर ने कहा कि आप अभी नौकरी ले लो, लेकिन बाद में नौकरी देने वाला बनना है। आपको खुद की कंपनियां बनानी होंगी। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि भारत मैन्यूफैक्चिरिंग और सर्विस सेक्टर का ग्लोबल हब बन रहा है। जो बच्चे प्लेसमेंट चाहते हैं, उन्हीं का इंटरव्यू कराया जाता है। उच्च शिक्षा की ओर जाने वाले छात्रों का रजिस्ट्रेशन नहीं होता। वे आगे एमटेक और पीएचडी करेंगे।
विज्ञापन

0.5 नंबर से दूसरे स्थान पर आया था बीएचयू
आईआईटी बीएचयू में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो. सुशांत श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले साल आईआईटी बीएचयू का प्लेसमेंट आईआईटी रुड़की से सिर्फ 0.5 नंबर से दूसरे स्थान पर आ गया था। कहा कि इस बार नई बात ये है कि प्लेसमेंट लेने वाली 300 कंपनियों में 35 स्टार्टअप फर्म हैं। जो कि सिर्फ आईआईटीयंस को ही रिक्रूट करती हैं। ये सभी हाई स्टैंडर्ड की कंपनियां हैं। नई कंपनियों ने अपना प्रेजेंटेशन भी दिखाया था।
विज्ञापन

प्रोफाइल के आधार पर स्टूडेंट को चुनौती हैं कंपनियां
प्लेसमेंट कराने वाली टीम में शामिल मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा अंजलि चौधरी ने कहा कि सबसे पहले रजिस्ट्रेशन होगा, फिर छात्रों की प्रोफाइल देखते हैं। कंपनियां उसी आधार पर सेलेक्ट करती हैं। शॉर्टलिस्ट होने के बाद टेस्ट और इंटरव्यू होता है। उसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित हो जाता है। हमारे टीम का एक ही लक्ष्य होता है कि बेहतर से बेहतर ऑफर दे सकें। हमारी प्रतिभा का 100 प्रतिशत आउटपुट कंपनियों तक पहुंचे। इंटरव्यू ऑनलाइन, ऑफलाइन और हाइब्रिड तीनों मोड में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें