फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia Crime: एक वर्ष पहले नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 25 साल की सजा, 30 हजार लगा जुर्माना

Sun, 01 Dec 2024 12:46 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में एक वर्ष पहले नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने 25 साल की सजा सुनाई। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना लगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया। न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या 8 विशेष न्यायाधीश प्रथम कांत की अदालत ने एक वर्ष पहले नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी हर्ष राम उर्फ बाबी को 25 वर्ष की सजा और तीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
विज्ञापन


यह है मामला
कोर्ट ने अर्थदंड अदा नहीं करने पर अभियुक्त को एक वर्ष का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा। अभियोजन के अनुसार थाना फेफना में अभियुक्त हर्ष राम उर्फ बाबी निवासी बैकुंठपुर, थाना फेफना पर नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इसमें अभियुक्त पर आरोप था कि नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसका विचारण न्यायालय विशेष न्यायाधीश (पाॅक्सो एक्ट) कोर्ट सं.-आठ द्वारा किया जा रहा था।

मामले में न्यायालय ने सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों की तरफ से प्रस्तुत समस्त साक्ष्यों का अवलोकन करने के पश्चात अभियुक्त को दोष सिद्ध पाया। 25 वर्ष के सश्रम कारावास व तीस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें