फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू बवाल में 13 छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश और हॉस्टल की सुविधाओं पर भी लगी रोक

Fri, 29 Dec 2017 02:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
20 दिसंबर को बीएचयू में फूंकी गयी स्कूल बस - फोटो : file photo
विज्ञापन
बीएचयू में छात्र आशुतोष सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में 20 दिसंबर को हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के आरोपी 13 छात्रों को विश्वविद्यालय प्रशासन ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


निलंबन आदेश के साथ ही संबंधित छात्रों के परिसर में प्रवेश और हॉस्टल की सुविधाओं पर भी रोक लगा दी गई है। 20 दिसंबर को 15 छात्रों के खिलाफ चीफ प्रॉक्टर ने 15 छात्रों के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी गई थी।

अगले दिन इनमें से दो नाम वापस लेते हुए गुलाम सरवर का नाम जोड़ा गया था, जबकि एक पूर्व छात्र का नाम शामिल था। गुलाम सरवर को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


बिड़ला छात्रावास में रहने वाले छात्र आशुतोष सिंह को आईआईटी बीएचयू में म्यूजिकल नाइट न होने देने पर हुए विवाद सहित कुछ और मामलों में पुलिस ने 20 दिसंबर को दिन में गिरफ्तार किया था। इसकी जानकारी जब छात्रों को हुई तो उन्होंने दोपहर बाद सिंह द्वार पर विरोध शुरू करते हुए प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

चीफ प्रॉक्टर ने की थी संस्तुति 

BHU
आधा घंटे बाद में उपद्रव इतना बढ़ गया कि छात्रों ने मेन गेट से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक, चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय और विश्वनाथ मंदिर, हिंदी विभाग के पास मरीजों, तीमारदारों, चिकित्सकों, प्रोफेसर के सवा सौ से अधिक चार पहिया वाहनों में तोड़फोड़ कर दी।

यहीं नहीं, एनसीसी नेवल आफिस के सामने दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस में आग लगाकर दहशत भी फैलाई थी। मामले में मुकदमा दर्ज होने और चीफ प्रॉक्टर प्रो. रोयाना सिंह की संस्तुति के बाद 13 आरोपी छात्रों को निलंबित कर दिया गया।

जिन छात्रों को निलंबित किया गया है, उसमें गौरव कुमार एमसीए, शुभम तेवतिया बीए द्वितीय वर्ष, बिट्टू कुमार सिंह बीए तृतीय वर्ष, गुलाम सरवर बीए ऑनर्स कला संकाय, प्रवीन राय एमए प्रथम वर्ष, गौरव कुमार बीए तृतीय वर्ष, अभिजीत मिश्रा बीए द्वितीय वर्ष, रुद्र प्रताप सिंह बीए द्वितीय वर्ष, सौरभ राय बीए ऑनर्स कला संकाय, लक्ष्मीनारायण शर्मा बीए द्वितीय वर्ष, सत्यम राय बीए द्वितीय वर्ष, धीरज सिंह बीए तृतीय वर्ष और हिमांशु प्रभाकर बीए द्वितीय वर्ष के नाम शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें