फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लहसुन और बैंगन पर भी चोरों की नजर, पहले मंदिर में पूजा कर मांगते हैं माफी, फिर देते हैं वारदात को अंजाम

Tue, 07 Jan 2025 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Robbery News: पूर्वांचल में चोरों ने चोरी का तरीका बदल दिया है। खेतों में फसलों पर भी उनकी नजर है। साथ ही ठेकों से शराब की बोतलों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। ऐसी कई घटनाएं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन
पूर्वांचल में चोरों ने बदला तरीका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वांचल में चोरी का तरीका बदल गया है। चोरों की नजर सिर्फ लोगों की तिजोरी पर ही नहीं है। वह खेत से लहसुन की फसल उखाड़ ले रहे हैं। बैंगन, धान तक चोरी कर रहे हैं। मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। मंदिर में चोरी से पहले पूजा-पाठ कर भगवान से माफी मांगते हैं।

विज्ञापन


शराब की बोतलों पर भी हाथ साफ कर रहे चोर
ठेकों से शराब की बोतलों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं। 24 दिसंबर को गाजीपुर के दुल्लहपुर क्षेत्र के बड़ागांव चट्टी में अंडारोल की दुकान से शराब का एक पैग चोरी होने पर विवाद हो गया था। मामला पुलिस तक पहुंच गया था। पूर्वांचल के कई जिलों में इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं, जो कि चर्चा का विषय बनी हैं। कई मामले पुलिस तक भी पहुंचते हैं। पुलिस का कहना है कि ठंड व कोहरे में अलर्ट रहने की जरूरत है।

केस - 1
बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के देवकीछपरा गांव निवासी अशोक यादव के खेत से एक क्विंटल बैंगन चोरी कर लिए गए। घटना के चार दिन बाद खेत में बनाई गई झोपड़ी भी जला दी गई। पीड़ित के अनुसार, उस वक्त कोहरा होने के कारण चोरों के बारे में पता नहीं चल पाया। हालांकि, स्थानीय पुलिस ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई थी। इसी तरह का खेत से बैंगन चोरी करने का मामला दोकटी थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में भी सामने आया था। बलिया में ही खेत से लहसुन की फसल उखाड़ ली गई थी।
विज्ञापन


केस - 2
10 दिसंबर को गाजीपुर के जंगीपुर थाना क्षेत्र में कृषि मंडी से लहसुन की बोरी चोर उठा ले गए थे। इस मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक वांछित बाल अपचारी को 24 घंटे के भीतर पकड़ लिया था। गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव के महेश शाह सेवराई बस स्टैंड के तहसील मार्ग पर कटरे में दुकान चलाते हैं। 25 दिसंबर की देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए। दूसरे दिन जब दुकान पर पहुंचे तो लहसुन की 50 किलो की बोरी गायब थी, जिसका पुलिस पता नहीं लगा सकी।

विज्ञापन

केस - 3

30 दिसंबर को मिर्जापुर-औराई मार्ग पर चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा पुलिस चौकी के पास स्थित प्राचीन मंदिर से चोर हनुमान जी की मूर्ति से मुकुट निकाल ले गए। चोरों ने पहले मंदिर में आसन लगाया। फिर पूजा-पाठ किया। इसके बाद मंदिर में जाने के बाद मुकुट निकालकर चला गया। ये पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। हालांकि, तहरीर देने के बाद मामला थाना विवाद में उलझा रहा। बाद मेंचील्ह पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, मगर कोई पकड़ा नहीं जा सका।

केस - 4
14 दिसंबर को सोनभद्र के शाहगंज थाना क्षेत्र के ओइनी चौबे गांव निवासी त्रिपुरारी शंकर पांडेय के खलिहान से एक बोरी धान चोरी हो गया था। खलिहान में कुल 400 बोरी धान रखा था। जिसमें से एक-एक बोरी धान (मूल्य एक हजार रुपये) पड़ोस के गांव देउरा निवासी छोटेलाल चोरी कर रहा था। उसे त्रिपुरारी शंकर के पिता राजेंद्र प्रसाद ने पकड़ लिया था। किसान की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने चोरी गया धान बरामद किया था।

क्या बोले अधिकारी
पिछले वर्षों की तुलना में चोरी की घटनाएं कम हुई हैं। जो घटनाएं हो रही हैं उसमें तत्काल मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। ठंड और कोहरे के कारण अलर्ट रहने की जरूरत है। -डॉ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें