फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जलकल के कार्यालय अधीक्षक को एंटी करप्शन अधिकारी बनकर धमकी, महिला समेत तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड से काशी में आकर कार्यालय अधीक्षक को धमकाया
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। जलकल विभाग में कार्यालय अधीक्षक हिमांशु श्रीवास्तव से एंटी करप्शन अधिकारी बनकर वसूली के लिए पहुंचे महिला समेत तीन आरोपियों को भेलूपुर पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार किया। आरोपियों में उत्तराखंड उद्यम सिंह शांति विहार कॉलोनी निवासी सौरभ गाबा, मुरादाबाद डिप्टीगंज की रहने वाली साक्षी सक्सेना और उत्तराखंड कोटद्वार निवासी फिरोज अहमद हैं।
विज्ञापन


हिमांशु श्रीवास्तव ने पुलिस को बताया कि शाम को एक महिला और दो युवक पहुंचे। खुद को लखनऊ एंटी करप्शन विभाग, एसआईटी कर्मचारी बताया। धमकी दी कि तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है। बचना चाहते हो तो पैसा दो। आरोपियों की बोलचाल के दौरान संदेह हुआ तो आईकार्ड मांगा, जिस पर तीनों घबरा गए। इस बीच कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी पहुंच गए। कर्मचारियों की जुटान देखकर महिला और एक युवक भाग गए लेकिन फिरोज पकड़ा गया। पुलिस ने पूछताछ की तो फिरोज के बाद साक्षी और सौरभ गाबा भी पकड़ में आ गए। डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जलकल कार्यालय में कुछ कर्मचारियों को आरोपियों की गिरफ्तारी पर संदेह है। चर्चा है कि उत्तराखंड से आकर महिला समेत दो लोग ऐसी हरकत कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें