फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में उचक्कों का गैंग सक्रिय, स्कार्पियो के बाद इनोवा से आठ लाख रुपया उड़ाया

Thu, 19 Jul 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोबिल गिरने या टायर पंचर होने की बात कह कर चार पहिया वाहनों से बैग और सामान उड़ाने वाला गैंग बनारस में सक्रिय है। 24 घंटे में हुई दो घटनाएं इसका उदाहरण है। पहड़िया पुलिस चौकी के समीप स्कार्पियो सवार महिला से उचक्कागीरी को 24 घंटे भी नहीं बीता था कि मंगलवार की शाम ऐसी ही घटना नदेसर में हुई।
विज्ञापन


कपसेठी के सकलपुर नेवादा निवासी ठेकेदार धर्मेंद्र सिंह अपनी इनोवा का पंचर बनवा रहे थे कि इसी दौरान उचक्के आठ लाख रुपये, चेक बुक और जरूरी कागजात से भरा बैग लेकर भाग निकले। सूचना पाकर कैंट थाने की पुलिस घटनास्थल के आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर उचक्कों को चिह्नित करने में जुटी थी।

भुक्तभोगी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वे और उनके दो भाई लहुराबीर स्थित ओरिएंटल बैंक से 12 लाख रुपया निकाले थे। कामकाज के लिए चार लाख रुपये अलग कर बाकी बचा आठ लाख रुपये, चेक बुक और अन्य जरूरी कागजात बैग में रख कर अंधरापुल की ओर बढ़े।
विज्ञापन


इसी बीच एक बाइक सवार ने कहा कि मोबिल गिर रहा है तो धर्मेंद्र ने इनोवा रुकवा कर देखा लेकिन ऐसा नहीं था। थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर पुन: उसी बाइक सवार ने कहा कि टायर पंचर हो गया है तो फिर धर्मेंद्र ने इनोवा रुकवाई और फिर नदेसर में मरम्मत कराने लगे।
इसी बीच तीनों भाई इनोवा से नीचे उतर आए और बातचीत करने लगे तभी पीछे से आया युवक रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन

बैग तो मिला लेकिन ...

सूचना पाकर पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो पता लगा कि धर्मेंद्र का बैग चौकाघाट लकड़ी मंडी के पास गिरा पड़ा है। पुलिस पहुंची तो बैग में कागजात और चेक बुक मौजूद थी लेकिन रुपये गायब थे।  इस संबंध में एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उचक्के बैंक से ही धर्मेंद्र के वाहन के पीछे लग गए थे।

पूरी आशंका है कि उचक्कों ने ही इनोवा का टायर पंचर किया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उन्हें चिह्नित कराया जा रहा है। वाराणसी एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि कोई भी आपके पास आकर वाहन से मोबिल गिरने या टायर पंचर होने की बात कहे तो सतर्क हो जाएं। साथ ही, ऐसे लोगों के बारे में नजदीक मौजूद पुलिसकर्मियों को तत्काल सूचना दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें