फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः मुंशी प्रेमचंद के पैत्तृक आवास से पंखा चोरी करने वाला गिरफ्तार, 5 माह बाद पुलिस को मिली सफलता

Mon, 13 Sep 2021 12:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मुंशी प्रेमचंद स्मारक की देखरेख करने वाले सुरेश चंद्र दुबे ने 13 अप्रैल को लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि पैत्तृक आवास का दरवाजा खोलकर पांच पंखा चोरी कर लिया गया। 
विज्ञापन
पंखा चोरी करने वाला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लमही स्थित उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद के पैतृक आवास से अप्रैल माह में पंखे और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कब्जे से चोरी के दो सीलिंग फैन बरामद हुए। लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने आरोपी को रिंग रोड बावन बीघा क्षेत्र से शनिवार रात गिरफ्तार किया। मुंशी प्रेमचंद स्मारक की देखरेख करने वाले
विज्ञापन


 सुरेश चंद्र दुबे ने 13 अप्रैल को लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि पैत्तृक आवास का दरवाजा खोलकर पांच पंखा चोरी कर लिया गया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार आरोपी लमही निवासी ग्यासुद्दीन उर्फ राजू ने पंखा चोरी किया था। तीन पंखे कबाड़ी में बेच दिया था। मुंशी प्रेमचंद स्मारक में पंखे संस्कृति विभाग की ओर से लगवाए गए थे।

पैमाइश करने गई राजस्व टीम से अभद्रता, चार के खिलाफ मुकदमा 
शिवपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर में रविवार को अवैध कब्जा हटाने और पैमाइश को गई राजस्व और पुलिस टीम से अभद्रता की गई। इससे टीम को बैरंग पड़ा। लेखपाल की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा और अन्य आरोपों में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
विज्ञापन


भवानीपुर सदर तहसील निवासी संतोष कुमार यादव के समाधान दिवस पर दिए गए प्रार्थना पत्र पर चकमार्ग की पैमाइश कर निशान लगवा दिया गया था।  25 जुलाई को पुलिस ने अवैध पक्का निर्माण तोड़ा गया। आरोप है कि चकमार्ग की पैमाइश का पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया गया। आरोप है कि पीड़ित के शिकायत पर पहुंचे राजस्व कर्मियों के साथ पंकज यादव उर्फ पिंटू, मुरली यादव, रितेश यादव, श्यामसुंदर यादव ने अभद्रता की।
विज्ञापन

मां ने डांटा तो युवती ने लगाई पुल से छलांग

रिंग रोड स्थित ऐढ़े पुलिया से शनिवार रात एक युवती ने छलांग लगा दी। इस दौरान गश्त पर मौजूद हेड कांस्टेबल अशोक सिंह व निखिल गौड़ ने पानी में कूद  युवती की जान बचाई। मां की डांट से क्षुब्ध होकर युवती ने यह कदम उठाया था। पुलिस जवानों के हौसले को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन ने अशोक सिंह और निखिल गौड़ को 2500-2500 रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

नवजात शिशु का शव झाड़ी में मिला
राजातालाब के बढ़ैनी कला गांव के पास झाड़ी में रविवार शाम नवजात का शव पुलिस ने बरामद किया। लोगों ने आशंका जताई कि किसी ने लोकलाज के भय से नवजात को फेंक दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।

पति समेत सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज  
विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल के अन्य सात सदस्यों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। महिला थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। चोलापुर थाना अंतर्गत बसांव गांव की रहने वाली आज्ञा दीक्षित का आरोप है कि जौनपुर केराकत निवासी पति आकाश ऊर्फ सनी उपाध्याय समेत अन्य सदस्यों ने दहेज की मांग को लेकर मारा पीटा। इस दौरान घर से निकाल भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें