फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑरेंज जोन में पहुंचे वाराणसी के ये दो हॉटस्पॉट इलाके, रेड जोन में बस बीस हॉट स्पॉट

Sat, 09 May 2020 06:23 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
hotspot - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एक के बाद एक मरीजों के ठीक होने और लंबे समय से हॉट स्पॉट में किसी नए मरीज के न मिलने के बाद अब एक के बाद एक हॉटस्पॉट रेड जोन से ऑरेंज और ग्रीन जोन में आते जा रहे हैं। अब तक लोहता, बजरडीहा, गंगापुर के ग्रीन जोन, नक्खीघाट के ऑरेंज जोन के बाद शनिवार को मड़ौली, पितरकुण्डा भी रेड जोन से बाहर आकर ऑरेंज जोन में आ गया। अब केवल रेड जोन वाले बस बीस हॉट स्पॉट ही रह गए हैं।

विज्ञापन


जिले में जिन भी जगह पर संक्रमित मरीज मिले वहां हॉटस्पॉट बनाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग और जरूरत पड़ने पर सैंपलिंग भी कराई गई। नियमानुसार जिस हॉटस्पॉट में 14 दिन से कोई नया मरीज नहीं मिल रहा है वह पहले रेड जोन से ऑरेंज जोन में आ रहा है।
 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उसके बाद उसे नियमानुसार ग्रीन जोन में बदला जा रहा है। सीएमओ डॉ. वीबी सिंह ने बताया कि जिले में कुल 26 हॉट स्पॉट में से लोहता, बजरडीहा,गंगापुर पहले ही ग्रीन जोन में आ चुके हैं। बताया कि जैसे-जैसे हॉटस्पॉट में नए मरीज नहीं मिलेंगे वैसे वैसे उन्हें पहले रेड जोन से ऑरेंज औऱ फिर ग्रीन जोन में बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें