नौंवां प्वाइंट जौनपुर के बॉर्डर पर थाना कपसेठी के बहरी नाला पुलिया (भदोही-कपसेठी-वाराणसी मार्ग), दसवां प्वाइंट जौनपुर के बॉर्डर पर फूलपुर थाना अंतर्गत गड़खरा तिराहा पर है। 11वां प्वाइंट मिर्जापुर के बॉर्डर पर थाना मिर्जामुराद में भैसा बॉर्डर( कछवा मिर्जापुर मार्ग), 12वां प्वाइंट मिर्जापुर के बॉर्डर पर थाना मिर्जामुराद के बहेड़वा( जमुआ रोड बच्छाव वाराणसी मार्ग) पर है।
13वां प्वाइंट प्रयागराज के बॉर्डर पर थाना मिर्जामुराद में गुड़िया बॉर्डर (प्रयागराज वाराणसी मार्ग) तथा 14 वां प्वाइंट मिर्जापुर के बॉर्डर पर थाना रोहनिया के करसड़ा (वाराणसी अमरा अखरी से आगे लगभग 6 किलोमीटर अदलहट मिर्जापुर मार्ग) स्थान चिन्हित किए गए हैं।
निर्देश है कि वैश्विक महामारी के संक्रमण एवं उससे बचाव के लिए शासन के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं। अपने-अपने पॉइंट स्थलों पर तैनात अधिकारी निर्धारित समय से पूर्व प्रत्येक दशा में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मछली बाजार में होगी बिक्री
शासन के दिशा निर्देशानुसार कोविड-19 के कारण लॉकडाउन की अवधि में आवश्यक सेवाओं के लिए खाद्य सामग्री मछली के उत्पादन परिवहन, वितरण आदि में छूट दी गई है। इसके साथ ही मत्स्य बीज, हैचरी,ऌ मत्स्य आहार, मत्स्य एवं मत्स्य उत्पाद के आवागमन पर छूट है।
स्थानीय हाट एवं मत्स्य बाजार में मत्स्य विक्रय का कार्य पूर्व की भांति जारी रहेगा, किन्तु अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने पर कार्रवाई की जाएगी। मत्स्य बीज के उत्पादन (हैचरी), परिवहन एवं वितरण की छूट होगी। मत्स्य व्यवसायी के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, एक- दूसरे से कम से कम 1 मीटर की दूरी बनाये रखते हुए मत्स्य काम करेंगे। मास्क या गमछे के कई लेयर से चेहरे को ढककर ही कार्य करेंगे। अपने हाथों को बार-बार साबुन, सैनिटाइजर से साफ करेंगे।