फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सिक्सलेन और फोरलेन सड़कों से बदल जाएगी शहर की सूरत, इन सौगातों से बढ़ेंगी सुविधाएं

Thu, 28 Jul 2022 02:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शहर को जोड़ने वाली आधा दर्जन सड़कों पर सितंबर से काम शुरू होगा । सर्वे के साथ जमीन चिन्हांकन का काम जारी है।  
विज्ञापन
पीएम मोदी ने वाराणसी-प्रयागराज सिक्सलेन हाईवे का किया लोकार्पण। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के विकास में चार चांद लगाने वाली परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए प्रशासनिक कवायद शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास वाली परियोजनाओं के निर्माण कार्य शुरू कराने से पहले जमीनों का सर्वे व चिन्हांकन काम शुरू कर दिया गया है। लहरतारा से विजया सिनेमा चौराहा, पांडेयपुर-आजमगढ़ मार्ग और कचहरी से संदहा तक की सड़क पर सितंबर से काम शुरू होगा। इसके साथ ही मोहनसराय से बौलिया और चांदपुर से अकेलवा तक सड़क चौड़ीकरण की बाधाओं को अगस्त में दूर करने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल इन सड़कों पर सरकारी जमीनों पर कब्जा और अधिग्रहण के लिए तहसीलों से कागजों का मिलान और मौके का मुआयना किया जा रहा है।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण की आधा दर्जन परियोजनाओं पर जमीन अधिग्रहण और अतिक्रमण की वजह से काम शुरू करने में बाधा आ रही है। इन सभी सड़कों के रूट मैप के मुताबिक आवश्यक जमीनों के लिए सर्वे शुरू करा दिया गया है। इसमें सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और अधिग्रहण के लिए चिन्हांकन के लिए अगस्त के पहले सप्ताह से काम शुरू होगा। दरअसल, पिछले दिनों जिलाधिकारी ने शिलान्यास हो चुकी परियोजनाओं की फाइल तलब कर काम शुरू नहीं होने के कारणों पर रिपोर्ट मांगी थी। इसी के बाद एक एक महीने में बाधा बन रहे कारणों को निपटाने के लिए लोक निर्माण विभाग, तहसील और उप जिलाधिकारी को संयुक्त रुप से काम करने के लिए भी कहा गया है। 

 

प्रयागराज वाराणसी हाईवे। - फोटो : अमर उजाला

मजबूत कनेक्टिविटी के साथ सुगम होगा यातायात

इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद वाराणसी की कनेक्टिविटी पूर्वांचल से और मजबूत होगी। प्रयागराज से राजातालाब सिक्सलेन से लहरतारा तक बनने वाली छह लेन की सड़क सैलानियों की राह सुगम करेगा। ऐसे ही रिंग रोड से पांडेयपुर चौराहे तक की फोरलेन सड़क से आजमगढ़ से वाराणसी के प्रवेश द्वार को सजाएगा। लहरतारा से रविंद्रपुरी की सड़क पूरे शहर को फुलवरिया फोरलेन से जोड़कर यातायात आसान करेगा।

 

बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

बीएचयू से लहरतारा के बीच तोड़े जाएंगे अतिक्रमण

शिलान्यास हो चुके फोरलेन व सिक्सलेन परियोजनाओं को शुरू कराने के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने मंगलवार को बैठक की। इसमें लोक निर्माण विभाग के अभियंता ने बताया कि बीएचयू-लहरतारा मार्ग पर अतिक्रमण के कारण निर्माण कार्य न हो पा रहा है। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ाई से कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण तोड़ने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने वाराणसी-भदोही-गोपीगंज मार्ग पर हरे पेड़ो की शिफ्टिंग के लिए नजदीकी गांवों के तालाबों के आसपास तथा ग्राम समाज की जमीन आदि चिह्नित करके उनको ट्रांसप्लांट करने का निर्देश दिया। यूपीपीसीएल के विद्युत पोल शिफ्टिंग का कार्य कराने व जल निगम के गंगा प्रदूषण इकाई द्वारा सीवर लाइन शिफ्टिंग की अनुमति देते हुए जिलाधिकारी ने कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन

सड़क - फोटो : अमर उजाला

ये परियोजनाएं मजबूत करेंगी कनेक्टिविटी

लहरतारा से बीएचयू होते हुए विजया सिनेमा चौराहे की फोरलेन सड़क - 241.80
पांडेयपुर फ्लाईओवर से रिंग रोड तक की फोरलेन सड़क- 218.66
कचहरी से संदहा तक की फोरलेन सड़क- 241.89
मोहनसराय से लहरतारा चौराहे तक सिक्सलेन सड़क- 412.53
चांदपुर चौराहे से अकेलवा तक फोरलेन सीसी- 269.10

शिलान्यास हो चुकी परियोजनाओं की समीक्षा कराई गई है और काम शुरू कराने के लिए विभागों को कहा गया है। संबंधित विभाग के साथ तहसील की टीम भी परियोजनाओं के लिए आवश्यक जमीन के सर्वे व चिन्हांकन में जुटी है। सितंबर तक सभी काम शुरू करा दिए जाएंगे। - कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें