फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News : ईद पर रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, लाट सरैया पहुंचे एडिशनल सीपी, सोशल मीडिया पर निगहबानी

Sun, 30 Mar 2025 08:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

ईद पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद होगी। नमाज के समय तीसरी आंख भी पूरी तरह से सक्रिय होगी और सोशल मीडिया पर पुलिस की निगहबानी तेज हो गई है। सुरक्षा के लिहाज से एडिशनल सीपी ने लाट सरैया पहुंचकर जायजा लिया और सतर्कता के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एडिशनल सीपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईद पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एडिशनल सीपी (क्राइम) राजेश कुमार सिंह ने रविवार को आदमपुर थाना क्षेत्र के लाट सरैया का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विज्ञापन


एडिशनल सीपी ने बताया कि ईद की नमाज के दौरान क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे त्योहार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन


 सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्त नजर
ईद उल अज़हा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की भड़काऊ पोस्ट या अफवाह फैलाने की कोशिशों को रोकने के लिए पुलिस विशेष निगरानी रख रही है।

एडिशनल सीपी (क्राइम) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर पुलिस की विशेष नजर है। ऐसे किसी भी पोस्ट या संदेश, जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करेगा उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस कई संदिग्ध सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें