फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई व्यवस्थाः मतदान केंद्रों पर लगे होंगे ये चार तरह के खास पोस्टर

Mon, 30 Jan 2017 09:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर यह नई व्यवस्था
विज्ञापन
मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार मतदान केंद्रों पर चार प्रकार के पोस्टर लगाए जाएंगे। इसमें विधानसभा क्षेत्र से लेकर मतदान केंद्र के संदर्भ में पूरी जानकारी होगी। प्रत्याशियों के नाम भी लिखे होंगे। मतदाता क्या करें और क्या न करें, इसका ब्योरा भी होगा।
विज्ञापन

केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर यह नई व्यवस्था की जा रही है। 
पहले पोस्टर से ‘क्या करें और क्या न करें’ के बारे में जानकारी मिलेगी। मतदान केंद्र पर मोबाइल फोन, अस्त्र-शस्त्र, फोटोग्राफी और धूम्रपान पर रोक होगी। दूसरे पोस्टर में मतदान स्थल, कुल मतदाता, मतदान स्थल का नाम, पीठासीन अधिकारी, निर्वाचन अधिकारी का नाम आदि का विवरण होगा।
विज्ञापन

तीसरे पोस्टर में संबंधित विधानसभा के सभी उम्मीदवारों की सूची होगी।
चौथे पोस्टर में मतदान के लिए अनुमोदित पहचान दस्तावेज और मतदान करने का तरीका बताया जाएगा।
चुनाव फोटो पहचान पत्र, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड आदि कागजात दिखाकर मतदान किया जा सकता है।
यह जानकारी एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुनींद्र नाथ उपाध्याय ने दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें