फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में सैलानियों को मिलेगी सहूलियत, 155 टॉयलेट की लोकेशन ऑनलाइन

Mon, 30 Jan 2017 09:43 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
शहर के 155 टॉयलेट की लोकेशन ऑनलाइन
विज्ञापन
वाराणसी नगर निगम ने शहरी सीमा में बने टॉयलेट के लोकेशन की जानकारी ऑनलाइन कर दी है। सोमवार को नगर निगम प्रशासन ने इसके लिए एक नया एप भी लांच किया।
विज्ञापन

इसका नाम ‘टॉयलेट लोकेटर एप काशी’ रखा गया है।  इसका लाभ ज्यादातर बाहर से आने वाले यात्रियों, सैलानियों को होगा। लोगों को जरूरत पड़ने पर काफी परेशानी उठानी पड़ती थी।
विज्ञापन

शहर के जिस जगह पर है, वहीं से एप के माध्यम से पता चल जाएगा कि कितनी दूरी पर कहां टॉयलेट है।
‘टॉयलेट लोकेटर एप काशी’ को प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।  जैसे ही एप डाउनलोड हो, उसमें भाषा के लिए हिंदी और अंग्रेजी के विकल्प आएंगे। अपनी सुविधानुसार भाषा का चयन करें।
विज्ञापन

इसका चयन करते ही एप खुल जाएगा। इसके बाद अपने मोबाइल में जीपीएस लोकेशन को ऑन करके उसकी सहायता से टॉयलेट तक पहुंच सकते हैं।
 इस तरह की एप की शुरुआत इसी माह मुंबई में बीएमसी ने भी शुरू की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें