देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर आयोजित अमृत स्वधारा नृत्य एवं संगीत उत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय आयोजन की शुरुआत 27 अक्तूबर से होगी। संगीत नाटक अकादमी, सुबह ए बनारस और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे।
27 अक्तूबर को श्री कामाख्या कलापीठ सेंटर फार इंडियन क्लासिकल डांसेस नई दिल्ली की ओर से कथा सियाराम और जवाहरलाल नेहरू मणिपुर डांस अकादमी मणिपुर की ओर से मणिपुरी रासलीला का मंचन होगा। 28 अक्तूबर को कलाक्षेत्र फाउंडेशन तमिलनाडु की ओर से वीरा सुधन धिरम और द रिफाइनर्स कायर नागालैंड की ओर से नागा पारंपरिक लोक संगीत और 29 अक्तूबर को ओरिसा डांस अकादमी की ओर से गीता महात्म्य, सोन चिरैया की ओर से मुक्ति गाथा और बीएचयू कला संकाय की ओर से नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुतियां होंगी।