चौबेपुर। चौबेपुर क्षेत्र के गरथौली विद्युत उपकेंद्र पर ट्राली (विद्युत आपूर्ति से जुड़े उपकरण) में खराबी आने के कारण 15 घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो सके और पानी के लिए भी लोग तरसते रहे। बिजली सुबह 4 बजे कट गई थी और शाम 7 बजे बहाल की गई।
उपकेंद्र की खराबी के कारण गरथौली, अनेवा, अजांव, पलकहां, परानापुर, कादीपुर कलां, छितमपुर सहित 20 गांवों में भोर से बिजली आपूर्ति बाधित रही। उगापुर विद्युत उपखंड अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि एक ट्राली खराब हो गई थी, जिसे ठीक करने के बाद शाम 7 बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद