फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कयर मेले में नारियल के छिलके से बनी सामग्री की खूब हुई बिक्री

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी इंटर कॉलेज खेल मैदान पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग की ओर से चल रहे 8 दिवसीय कयर मेले का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। समापन अवसर पर दक्षिण भारत हिंदी प्रचार सभा के पूर्व कुलपति प्रो. राम मोहन पाठक व पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दयाशंकर मिश्र दयालु ने स्टालों का अवलोकन किया। संचालकों से उत्पादों की जानकारी ली और उन्हें प्रमाणपत्र व स्मृति चिह्न दिए। मेले में नारियल के छिलके से बनी सामग्री की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन

प्रो. राम मोहन पाठक ने स्टाल संचालकों को सूक्ष्म उद्योग से लोगों को जोड़ने और प्रसार के लिए प्रेरित किया। कहा कि भारत के घरेलू और देसी उत्पाद स्वास्थ्य का प्रतीक होते हैं। नारियल का हमारी संस्कृति से भी खास जुड़ाव है, इसका पारंपरिक कार्यों में उपयोग किया जाता है। नारियल से बने उत्पाद देश के विभिन्न भागों में लोकप्रिय हो रहे हैं। दक्षिण भारत के साथ ही दूसरे प्रदेशों में भी कयर उत्पादों को बढ़ावा देने की जरूरत है। बता दें कि मेले का शुभारंभ लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग के केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने किया था। स्टालों पर सबसे अधिक नारियल के छिलके से बनी सामग्रियां ही बेची जा रही थी। आयोजन शहर में कयर उद्योग को बढ़ावा देने और युवाओं को जोड़ने के लिए किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें