फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डरने की नहीं कोई बात, पुलिस है आपके साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने शुक्रवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल भ्रमण किया। पुलिस ने लोगों को यह एहसास दिलाया कि पुलिस हर कदम पर आपके साथ है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि किसी से डरने की बात नहीं है। माहौल खराब करने वालों को खुद से चिन्हित करें और पुलिस को गोपनीय सूचना दें।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश की पहल पर काशी और वरुणा जोन में पुलिस अधिकारियों ने फोर्स संग दोपहर से अपराह्न तक थाना प्रभारियों के संग संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त करते हुए लोगों को अपने सीयूजी नंबर भी बांटे। पुलिस ने थाना कोतवाली, अमियामंडी, कतुआ, धरहरा, कज्जाकपुरा, कोनिया, जलालीपुर, लाट भैरव, मदनपुरा, जंगमबाड़ी, गोदौलिया, पान दरीबा, काली महाल, पितरकुंडा, हबीबुल्लापुर, बेनिया, लल्लापुरा आदि इलाकों में पैदल मार्च निकाला।
एडीसीपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने भेलूपुर और लंका इलाके में पैदल गश्त कर घाट किनारे और भीड़ भाड़ वाले इलाके की शांति व्यवस्था का हाल जाना। एसीपी भेलूपुर चक्रपाणि त्रिपाठी ने अस्सीघाट, जगरनाथ मंदिर, भदैनी, पांडेय हवेली, सोनारपुरा, लंका में चेकिंग की। इसके बाद बजरडीहा इलाके में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें