फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: घर-घर कनेक्शन देने में हो रही देरी, डीएम ने जताई नाराजगी; पेयजल आपूर्ति शुरू करने का दिया निर्देश

Wed, 14 May 2025 04:43 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डीएम ने सत्येंद्र कुमार ने अगली बैठक से पहले सभी 527 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए हैं।  
विज्ञापन
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीएम सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जल जीवन मिशन कार्यों की समीक्षा बैठक में उन्होंने पाइप लाइन बिछाने और घर-घर कनेक्शन में देरी होने पर नाराजगी जताई। जल निगम के अधिशासी अभियंता की ओर से 527 योजनाओं के सापेक्ष 396 नलकूपों से जलापूर्ति शुरू होने की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन


डीएम ने अगली बैठक से पहले सभी 527 नलकूपों से पेयजल आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन की 04 योजनाओं हेतु भूमि उपलब्ध नहीं हो पाने के मामले में, निर्देशित किया कि भूमि क्रय करने से संबंधित फाइल प्रस्तुत की जाए। 

योजनाओं से जलमूल्य 50 रुपये प्रतिमाह हर घर से जमा करने के लिए ग्रामवासियों को प्रोत्साहित और जागरूक करने के लिये जल जीवन मिशन के सहयोगी आईएसए सस्थाओं को निर्देशित किया गया।  
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नगर निगम में हुई संभव जनसुनवाई

नगर निगम में हुई संभव जनसुनवाई में मंगलवार को कुल पांच शिकायतें आई। अंबिया मंडी हरतीरथ कोतवाली के मनोज कुमार सिंह ने नगर आयुक्त अक्षत वर्मा से क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ध्वस्त कराने की मांग की। कहा कि मकान जर्जर है और इसके गिरने का खतरा बना हुआ है।
इसे ध्वस्त कराएं जिससे भविष्य में कोई जान माल की हानि न हो। 

इस पर नगर आयुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अन्य शिकायतों के निस्तारण लिए नगर आयुक्त ने सभी पत्रों को संबंधित अधिकारियों के पास भेजा। जनसुनवाई में फरीदपुर सोनारपुरा के विजय यादव ने अतिक्रमण हटवाने, ओमकालेश्वर के सालिया बेगम ने गलत नामांतरण, महमूरगंज के समीर वर्मा ने नाली पर अतिक्रमण, मां यशोदा नगर कॉलोनी मंडुवाडीह के हेमंत कुमार राव ने जल निकासी की समस्या को लेकर में शिकायती पत्र दिया। सभी शिकायतकर्ताओं को नगर आयुक्त ने आश्वस्त किया कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें