फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस को है जानना तो विकिपीडिया पर कभी मत जाना, यहां है गलतियों की भरमार

Sun, 04 Mar 2018 05:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संचार क्रांति के युग में हर जानकारी के लिए गूगल और विकिपीडिया पर सर्च किया जाता है। विकिपीडिया को सूचनाओं का भंडार कहा जाता है। मगर यह जरूरी नहीं विकिपीडिया पर हमेशा सही जानकारी ही उपलब्ध हो।
विज्ञापन


बनारस को जानने के लिए अगर आप विकिपीडिया पर जाते हैं तो कई गलतियां नजर आएंगी। नगर निगम चुनाव पूरे हुए करीब तीन महीना हो चुका है पर विकिपीडिया पर महापौर का नाम दुरुस्त नहीं हुआ है। विकीपीडिया पर हिंदी में कौशलेंद्र सिंह तो अंग्रेजी में मृदुला जायसवाल को वाराणसी का मेयर बताया जा रहा है।

विकिपीडिया पर वाराणसी सर्च करने पर हिंदी में महापौर कौशलेंद्र सिंह हैं। हालांकि इसके अंग्रेजी सेक्शन में महापौर मृदुला जायसवाल को बताया गया है। दरअसल, 2006 के बाद से विकीपीडिया के हिंदी सेक्शन को अपडेट नहीं किया गया है।
विज्ञापन


वाराणसी सर्च करने पर यहां 2001 की जनगणना और 2006 की जानकारी लोगों को मिल रही है। अंग्रेजी में भी सर्च करने पर महापौर, कमिश्नर, डीएम का सही नाम है लेकिन आईजी और एसएसपी का नाम भी अपडेट नहीं किया गया है।  

विकिपीडिया पर और भी कई गलतियां हैं। इसमें वाराणसी के नाम से बनाए गए पेज पर लगाए गए फोटो की जानकारी भी गलत है। जिन फोटो से वाराणसी की पहचान बताई गई है, उनके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

जिनकी जानकारी दी गई है, उनके फोटो पेज पर नहीं है। हिंदी के पेज पर वाराणसी की पहचान के रूप में बनारसी साड़ी को दिखाया गया है जबकि अंग्रेजी के पेज से इस पहचान को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें