फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एक थाना क्षेत्र में तीन स्थानों से लाखों की चोरी, पुलिस के खिलाफ गुस्सा; सीसी कैमरे खंगाले गए

Sat, 18 Apr 2026 02:43 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Crime: इस थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर जल्द अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे सामान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: लालपुर-पाण्डेयपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। मढ़वा, गोइठहा और बजरंग नगर कॉलोनी में चोरों ने अलग-अलग स्थानों पर धावा बोलते हुए लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही इन वारदातों से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन


पहली घटना मढ़वा स्थित बाबा अवधूत भगवान राम कॉलोनी की है, जहां एक निर्माणाधीन मकान को चोरों ने निशाना बनाया। मकान मालिक अमित सिंह के अनुसार, घर में बिजली की वायरिंग और स्विच बोर्ड लगाने का काम चल रहा था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने मकान का ताला तोड़कर बिजली के तार, स्विच बोर्ड, सॉकेट समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे चोरों की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

दूसरी घटना गोइठहा गांव की है। यहां के निवासी रामआशीष शर्मा 13 अप्रैल को अपने पैतृक गांव आजमगढ़ गए हुए थे। 15 अप्रैल को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अंदर रखा सामान गायब है। चोर सोने-चांदी के गहने और करीब 40 हजार रुपये नकद ले गए। चोरी गए सामान में सोने की चेन, अंगूठियां, झुमका, बिंदी, चांदी की करधनी और पायल शामिल हैं।

तीसरी वारदात बजरंग नगर कॉलोनी में सामने आई, जहां किराए के मकान में रहने वाले प्रशांत कुमार चौरसिया के घर को निशाना बनाया गया। वह 15 अप्रैल की रात अपने घर चंदौली गए थे। 17 अप्रैल को लौटने पर उन्होंने पाया कि कमरे के सभी ताले टूटे हुए हैं और घर का कीमती सामान चोरी हो चुका है।

तीनों मामलों में पीड़ितों ने थाना लालपुर-पाण्डेयपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर तीनों घटनाओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और सीसीटीवी फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें