फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का दुस्साहस: इंस्पेक्टर समेत छह के घरों में चोरी, 211 कैमरे खंगालने के बाद 40 लाख की चोरी का खुलासा

Sun, 19 Apr 2026 12:18 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में चोरों ने इंस्पेक्टर के घर समेत एक ही रात में छह जगहों पर चोरी की। वहीं एक और मामले में पुलिस ने 211 कैमरे खंगालने के बाद 40 लाख की चोरी का खुलासा किया। 
विज्ञापन
UP police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्पेक्टर के घर समेत चोरों ने एक ही रात में तीन थाना क्षेत्रों के छह घरों को निशाना बनाते हुए नकदी और लाखों रुपये के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं, पूर्व चकबंदी अधिकारी के घर से नकदी समेत करीब 40 लाख रुपये के आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 211 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

विज्ञापन


पहली घटना लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र की है। ताजा मढ़वा, गोइठहा और बजरंग नगर कॉलोनी में चोरों ने अलग-अलग घरों को निशाना बनाया और लाखों रुपये के गहने चोरी कर लिए। मढ़वा बाबा अवधूत भगवान राम कॉलोनी में अमित सिंह के निर्माणाधीन मकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ। 

गोइठहा गांव में बंद पड़े रामआशीष शर्मा के घर से लाखों के जेवरात समेत 40 हजार रुपये चोरी हुए। राम आशीष 13 अप्रैल को अपने पैतृक गांव आजमगढ़ गए थे। वहीं, बजरंग नगर कॉलोनी में प्रशांत कुमार चौरसिया के घर भी चोरी हुई। प्रशांत 15 अप्रैल की रात चंदौली गए थे और 17 अप्रैल को लौटने पर कमरे के सभी ताले टूटे मिले। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: जीवित ससुर को मृत दिखाकर जमीन बेचने का आरोप, बहू सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज

सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया बेनीपुर के सत्संग नगर कॉलोनी में शनिवार रात चोरों ने दो मकानों को निशाना बनाया। अमरनाथ बरनवाल के घर से जेवरात समेत अन्य सामान चोरी हो गए, जबकि परिवार दूसरे कमरे में सोता रहा। इसके बाद चोर छत के रास्ते पड़ोसी विकास बरनवाल के घर में घुसे और अटैची छत पर ले जाकर उसमें रखे बच्चों की फीस के सात हजार रुपये निकाल लिए। दोनों परिवारों को घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी ईंट-भट्ठा मालिक जितेंद्र शर्मा के घर में भी चोरी हुई। उनके भाई पुलिस विभाग में दूसरे जनपद में इंस्पेक्टर हैं। यहां चोरों ने पांच हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिन्हें बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया गया था। प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

28 दिन बाद पकड़ में आए 25-25 हजार के दो इनामी चोर
लंका थाना क्षेत्र के गायत्री नगर कॉलोनी में पूर्व चकबंदी अधिकारी शिवनाथ सिंह के बंद घर में चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद शारिक जमाल अंसारी और रेयाज अकरम, दोनों 25-25 हजार रुपये के इनामी अपराधी हैं और बजरडीहा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें काशीपुरम कॉलोनी, सीरगोवर्धनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 18 दिनों तक 211 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

पहचान छिपाने के लिए दोनों ने मंकी कैप पहन रखी थी। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। मामले का खुलासा एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने किया। पुलिस टीम को डीसीपी काशी द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें