फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में ढाई करोड़ की चोरी: GST अफसर के ससुर के घर से हीरा, सोना ले गए चोर; एसी चलाकर घर को खंगाला

Sat, 06 Jun 2026 05:30 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वाराणसी के शिवपुर क्षेत्र में जीएसटी अफसर के ससुर के घर चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए करीब ढाई करोड़ रुपये मूल्य के हीरे और सोने के आभूषण चोरी कर लिए। चोर लगभग तीन घंटे तक घर में एसी चलाकर सामान खंगालते रहे। वे अड़गड़ानंद महाराज की सोने से जड़ित फोटो फ्रेम भी ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
एक बाइक पर सवार होकर जाते दिखे तीन चोरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर स्थित नवसाधना स्कूल (कला केंद्र) के समीप मेरठ में तैनात जीएसटी अफसर शैलेंद्र सिंह से ससुर कुमार विनोद के बंद मकान में 1.90 लाख रुपये नकद और ढाई करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात की चोरी हुई। चोरों ने तीन घंटे तक एसी चलाकर घर को खंगाला। कुमार विनोद मूल रूप से बिहार के सासाराम जनपद के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र स्थित गोटपा गांव निवासी है। 

विज्ञापन


स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्य हैं। एक जून को परिवार सहित अपने चाचा की तेरहवीं में शामिल होने बिहार गए थे। जिस घर में चोरी हुई उसका निर्माण साल 2022 में हुआ था। विनोद पत्नी वीना देवी के साथ यहीं रहते हैं। पकड़ में ना आए इसलिए चोरों ने घर में लगे सीसी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एसओजी व फॉरेंसिक टीम पहुंची और साक्ष्य संकलन किया।

पुलिस ने की कार्रवाई

कुमार विनोद के अनुसार, दो जून की रात लगभग 10 बजे तक उन्होंने मोबाइल के माध्यम से घर में लगे सीसी कैमरों की निगरानी की थी। उस समय सब कुछ सामान्य था। लेकिन अगले दिन सुबह कैमरे बंद दिखाई दिए। चार जून की शाम पड़ोसियों ने फोन कर घर का मुख्य दरवाजा खुला होने की सूचना दी।

इसके बाद वह तत्काल वाराणसी पहुंचे। रात करीब 10 बजे घर पहुंचने पर देखा कि मुख्य दरवाजे और कमरों के ताले टूटे हुए थे तथा पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर पीछे की बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और दो मंजिला मकान को तीन घंटो तक एसी चलाकर खंगाला।

पीड़ित परिवार के मुताबिक घर में रखे एक लाख रुपये तथा पत्नी के 90 हजार रुपये समेत कुल 1.90 लाख रुपये नकद चोरी हो गए। इसके अलावा सोने-चांदी के बहुमूल्य आभूषण, पुश्तैनी गहने, धार्मिक महत्व की अंगूठियां, चांदी के सिक्के और अन्य कीमती सामान भी गायब हैं। चोरी गए जेवरात की अनुमानित कीमत ढाई करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है।

करोड़ों की चोरी के बाद बिखरे सामान। - फोटो : संवाद
पीड़ित के पुत्र वैभव कुमार सिंह ने बताया कि चोरी हुए गहनों में उनकी मां, पत्नी और बहन के आभूषण शामिल हैं। बहन के वीनिता सिंह के पति शैलेंद्र सिंह मेरठ में जीएसटी विभाग में अधिकारी हैं और लगातार स्थानांतरण के कारण उनके गहने भी इसी मकान में सुरक्षित रखे गए थे।

कुमार विनोद ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में घर पर साफ-सफाई, दूध वितरण और बागवानी का कार्य करने वाले एक व्यक्ति पर संदेह जताया है। उनका कहना है कि उसे परिवार के कई दिनों तक बाहर रहने की पूरी जानकारी थी और घटना के बाद से वह संपर्क में नहीं है। कुमार विनोद का सासाराम में स्वराज ट्रैक्टर का एजेंसी था लेकिन साल 2018 में एजेंसी बंद कर दी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी कैंट, थाना प्रभारी शिवपुर तथा एसओजी टीम ने मौके का निरीक्षण किया। हालांकि चोर सीसी कैमरे का डीवीआर भी साथ ले गए, लेकिन आसपास लगे कैमरों के फुटेज पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया है।

पुलिस को दिए तहरीर में चोरी हुए आभूषण की संख्या
चोरी गए सामान में हीरे का मंगलसूत्र, सोने का आठ हार, 12 सेट चूड़ियां, चार कड़े, कई चेन, सिकड़ियां, अंगूठियां, नथिया, टीका, माला, कान की बालियां, चांदी के 75 से अधिक सिक्के, पायल, चांदी के बर्तन और धार्मिक महत्व की विशेष अंगूठियां शामिल हैं। अधिकांश आभूषण पुश्तैनी बताए गए।
विज्ञापन

महंत के घर हुई चोरी के बाद दूसरी सबसे बड़ी घटना
भेलूपुर तुलसीघाट पर संकट मोचन मंदिर के महंत के घर बीते साल 20 मई को चोरों ने दिनदहाड़े करोड़ों के जेवरात की चोरी की थी। चोरी होने वाले सामान में करीब डेढ़ करोड़ के आभूषण थे। जिसमें 100 साल पुराने हीरे, सोने के गहने और माणिक भी शामिल रहा। घटना के वक्त महंत विश्वंभर नाथ मिश्र और उनका परिवार दिल्ली गया था। इस मामले में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया था जिसमें तीन एनकाउंटर के बाद पकड़े गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें