फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आजमगढ़ में बनेगा आईबी का स्थायी कार्यालय, खुफिया तंत्र होगा मजबूत; 3600 वर्गफीट जमीन आवंटित

Sat, 06 Jun 2026 12:00 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के लालगंज में आईबी का स्थायी कार्यालय बनेगा। इसके लिए 3600 वर्गफीट जमीन उपलब्ध कराई गई है। निर्माण के बाद यहां आईबी के अधिकारियों की नियमित तैनाती होगी। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में बनेगा आईबी कार्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जनपद में खुफिया तंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए लालगंज में इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) का स्थायी कार्यालय बनेगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से लालगंज क्षेत्र में 3600 वर्गफीट भूमि उपलब्ध करा दी गई है। प्रस्तावित कार्यालय के निर्माण के बाद यहां आईबी के अधिकारियों की नियमित तैनाती होगी। 
विज्ञापन


विभिन्न सुरक्षा संबंधी गतिविधियों की निगरानी को गति मिलेगी। यह जानकारी सीआरओ संजीव ओझा ने दी है। बीते कुछ वर्षों में देश में हुई कई आतंकी घटनाओं के बाद जांच के दौरान आजमगढ़ जिले के 34 आरोपियों का नाम आतंकी कनेक्शन से जुड़ा पाया गया है। 

सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के लिए एटीएस के बाद अब इंटेलिजेंस ब्यूरो ने भी जिले में स्थाई ठिकाना बनाने का निर्णय लिया है। अधिकारियों का मानना है कि स्थानीय स्तर पर आईबी की मजबूत उपस्थिति से संवेदनशील गतिविधियों पर नजर रखने और समय रहते सूचनाएं एकत्र करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Vineet Rai Murder Case: शंकर पांडेय के खिलाफ गैर जमानती वारंट, कोर्ट का आदेश- किसी भी हाल में पेश करें
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि नया कार्यालय शुरू होने से सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई की प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी हो सकेगी। वर्तमान में आईबी की गतिविधियां जिले में सीमित संसाधनों और अस्थायी व्यवस्था के माध्यम से संचालित होती हैं। स्थायी कार्यालय बनने के बाद खुफिया सूचनाओं के संकलन, विश्लेषण और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मंदुरी में बन रहा एटीएस सेंटर
पूर्वांचल में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंदुरी क्षेत्र में एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) सेंटर का निर्माण तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए कह चुके हैं। एटीएस सेंटर शुरू होने के बाद आतंकवाद, कट्टरपंथी गतिविधियों, साइबर नेटवर्किंग और अन्य संदिग्ध मामलों की जांच में तेजी आने की संभावना है। अभी तक ऐसे मामलों में कार्रवाई के लिए वाराणसी और लखनऊ की इकाइयों पर ज्यादा निर्भरता रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें