फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर के कैश बॉक्स का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, क्षमता से अधिक राशि रखने पर संदेह

Fri, 31 Jan 2020 07:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
निरीक्षण करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के हाथी बाजार स्थित उप डाकघर में गुरुवार रात ताला तोड़कर अंदर घुसे हौसलाबुलंद चोरों ने कैश बॉक्स में से तीन लाख बहत्तर हजार एक सौ ग्यारह रुपये पर साफ कर दिया। सुबह जब कटरा मालिक कैलाश सिंह के छोटे भाई दिनेश सिंह पहुंचे तो दरवाजे का ताला टूटा देखकर सन्न रह गए। जानकारी उन्होंने उपडाकपाल धीरेंद्रनाथ मिश्र को दी।

विज्ञापन


डाकपाल ने घटना की सूचना जंसा पुलिस के साथ सहायक डाक अधीक्षक पश्चिमी मंडल अजय कुमार को दी। सूचना मिलते ही जंसा पुलिस के साथ-साथ सीओ सदर अभिषेक पांडे, डॉग स्क्वॉड के साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। डॉग स्क्वॉड की टीम घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर जाकर रुक गई।

घटना के बारे में पूछे जाने पर सहायक अधीक्षक डाकघर पश्चिम मंडल अजय कुमार मौर्य ने बताया कि उप डाकघर को कैश बाक्स में केवल 25000 रुपये ही रखने का अधिकार है। वहीं उप डाकपाल धीरेंद्र नाथ मिश्र का कहना है कि पेंशन व कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसा रखा गया था।
विज्ञापन

 

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह का कहना है कि जब उप डाकघर को 25000 से ज्यादा रखने का अधिकार नहीं है तो इतनी बड़ी धनराशि कैसे रखी गई। डाकघर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। उक्त मामले में कहीं न कहीं से उप डाकघर के कर्मचारी संदेह के घेरे में हैं। पुलिस ने कर्मचारियों को संदेह के घेरे में लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

एसपी ग्रामीण ने कहा कि इस चोरी की घटना का खुलासा बहुत जल्द ही कर दिया जाएगा। ग्रामीणों का आरोप है कि जंसा पुलिस रात में गश्त नहीं करती इसीलिए आए दिन क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी पर काली मां मंदिर के पास जो जुआरियों का अड्डा है।

 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें