फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर इलाहाबाद बैंक से उड़ाए लाखों रुपये, पुलिस जांच में जुटी

Mon, 24 Feb 2020 02:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
विज्ञापन
सोनभद्र के घोरावल में इलाहाबाद बैंक में सेंधमारी कर चोरी की घटना स्थल का निरीक्षण करते एसपी आशीष श्रीवास्तव। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के औराही स्थित इलाहाबाद बैंक की भैरो बकौली शाखा में रविवार रात सेंध लगा कर चोरों ने पांच लाख 97 हजार रुपये उड़ा दिए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दीवार में सेंध कटी देख पुलिस और बैंक प्रबंधक को सूचना दी।

विज्ञापन


एसपी आशीष कुमार श्रीवास्तव सीओ रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक घोरावल बृजेश कुमार सिंह और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। रात में बैंक का सीसीटीवी कैमरे बंद थे। औराही चट्टी पर इलाहाबाद बैंक की भैरो बकौली शाखा है।

सोमवार सुबह सात बजे कुछ ग्रामीणों ने देखा कि बैंक की 9 इंच मोटी पूर्वी दीवार में सेंध काटी गई थी। बैंक में चोरी की खबर फैलते ही वहां भीड़ जुट गई। उधर, घटना की सूचना मिलते ही सीओ रामआशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह, फोरेंसिक टीम, शाखा प्रबंधक रवि कुमार दत्ता और बैंक कर्मचारी बैंक पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने भी मौका मुआयना किया। जांच में पता चला रात में बैंक के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। इस बाबत प्रबंधक ने बताया कि पिछले दो दिनों से रात में बिजली आपूर्ति ठप रहने की वजह से सीसीटीवी कैमरे चालू नहीं थे।

सीओ रामआशीष यादव ने बताया कि इलाहाबाद बैंक की भैरो बकौली शाखा से पांच लाख 97 हजार रुपए चोरी हुए हैं। पुलिस व फारेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी की जांच की है। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है। एसपी ने घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें